Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रियो ने वैष्णवी को शादी के लिए किया प्रपोज, इस वजह से तुलसी पर भड़के नंदिनी-पार्थ

Updated:
विज्ञापन

रियो ने वैश्णवी को शादी के लिए किया प्रपोज फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में रियो, वैष्णवी को शादी के लिए प्रपोज करता है. वह तुरंत हामी भी भर देती है. इधर नंदिनी और पार्थ, तुलसी पर भड़क जाते हैं.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के एपिसोड की शुरुआत एक इमोशनल मोड़ से होती है, जब वैष्णवी को पार्थ की ओर से एक पार्सल मिलता है. वह इसे देखकर हर्ट हो जाती है. इसमें वे सभी गिफ्ट होते हैं, जो कभी उसने और पार्थ ने एक-दूसरे को दिए थे. इसके साथ उनकी सगाई की तस्वीर भी वापस भेज दी जाती है. एक लेटर में पार्थ साफ लिखता है कि अब जब उनका रिश्ता खत्म हो चुका है, तो वह पास्ट से जुड़ी कोई भी चीज अपने पास नहीं रखना चाहता. यह देखकर वैष्णवी पूरी तरह टूट जाती है और आंसुओं को रोक नहीं पाती.

विज्ञापन

वैष्णवी पर टूटा दुखों का पहाड़

कुछ समय बाद वैष्णवी घबराहट में तुलसी को फोन कर तुरंत बुलाती है. चिंता में तुलसी रियो के साथ उसके घर पहुंचती है. वहां का सीन देखकर दोनों हैरान रह जाते हैं. सोसाइटी वाले वैष्णवी को खरी-खोटी सुना रहे होते हैं. उसका सामान भी बाहर फेंक दिया जाता है.

वैष्णवी को शादी के लिए प्रपोज करता है रियो

इसी बीच रियो सबके सामने एक ऐसा ऐलान करता है, जिससे माहौल पूरी तरह बदल जाता है. वह खुलकर कहता है कि अगर मौका मिला तो वह वैश्णवी से शादी करने के लिए तैयार है. रियो कहता है कि जब पार्थ ने उसे तकलीफ दी, तब उससे एहसास हुआ कि वह वैष्णवी को चाहता है. वह कहता है कि वैष्णवी सम्मान और प्यार की हकदार है, न कि लोगों के तानों की. रियो उसे भरोसा दिलाता है कि वह कभी जानबूझकर उसका दिल नहीं दुखाएगा और फिर उससे अपने रिश्ते को एक मौका देने की बात करता है. वैश्णवी उसके प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लेती है.

नंदिनी और पार्थ, तुलसी पर लगाएगी ये आरोप

इसके बाद तुलसी वैश्णवी को अंदर ले जाकर समझाती है कि जीवन का इतना बड़ा फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए. बाद में यह मामला विरानी परिवार तक पहुंच जाता है. नंदिनी और पार्थ, तुलसी पर आरोप लगाते हैं कि उसने वैष्णवी को हां कहने के लिए उकसाया होगा. हालांकि वह कहती है कि रियो और वैष्णवी का ये फैसला था.

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Sequel: नाग अश्विन ने सीक्वल को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कही ये बात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola