Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपनी पोती को स्कूल से निकलवाएगी दादीसा, मायरा-मुक्ति की बढ़ेगी मुश्किलें
ये रिश्ता क्या कहलाता है मायरा और मुक्ति फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि मायरा और मुक्ति का प्रैंक उनपर भारी पड़ जाएगा. वह दादीसा को गुस्सा दिला देंगी. जिसके बाद दादी उन्हें स्कूल से निकलवाने की बात कहेगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों अपने नए ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. अभीरा और अरमान की जिंदगी में एक के बाद एक मुश्किलें आ रही हैं, जिससे कहानी और भी दिलचस्प होती जा रही है. फिलहाल शो की कहानी तान्या के तलाक के केस के इर्द-गिर्द घूम रही है. अभीरा तान्या को न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत से लड़ रही है, जबकि अरमान हर कदम पर उसका साथ देता नजर आ रहा है.
अरमान के ट्यूमर की सच्चाई मायरा और मुक्ति को चलेगी पता
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को एक और बड़ा इमोशनल मोड़ देखेंगे, जिसमें मायरा और मुक्ति को अरमान की ब्रेन ट्यूमर से जुड़ी सच्चाई का पता चलेगा. यह खुलासा परिवार के कई सदस्यों को इमोशनल कर देगा और कहानी में नई दिशा लेकर आएगा.
अपनी पोती को स्कूल से निकलवाएगी दादीसा
वहीं दूसरी तरफ, मायरा और मुक्ति एक प्रैंक करने की सोचेगी, लेकिन प्लान पूरी तरह उल्टा पड़ जाता है. जिस मजाक का निशाना किसी और होना था, उसकी वजह से दादी सा पूरे स्कूल के सामने शर्मिंदा हो जाती हैं. इस घटना से दादी सा को गहरा झटका लगता है. वह इस अपमान को भूलती नहीं और अपनी पोतियों से बदला लेने की सोचती है. वह मायरा और मुक्ति को स्कूल से निकालने के लिए कहती है.
अरमान को लेकर अभीरा को मिलती है गुड न्यूज
एक नॉर्मल मजाक पूरे परिवार के लिए परेशानी का कारण बन जाता है. इधर मायरा और मुक्ति को अपनी गलती का एहसास होता है और वह दादीसा का दोबारा दिल जीतने की कोशिश करती है. इधर अरमान की बीमारी को लेकर डॉक्टर अभीरा को गुड न्यूज देते हैं. वह कहते हैं कि उनकी हालत ठीक हो रही है.
यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Sequel: नाग अश्विन ने सीक्वल को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कही ये बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










