क्या सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम और भाई लव ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को किया है अनफॉलो, फैंस बोले- बिना मतलब की बातें…
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अपने स्पेशल डे से पहले, 'हीरामंडी' एक्ट्रेस अपने परिवार की वजह से सुर्खियां बटोर रही है. रेडिट पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी की मां पूनम और भाई लव उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग 23 जून को शादी करने जा रही हैं. सात साल से डेटिंग कर रहे सोनाक्षी और जहीर मुंबई के बास्टियन में अपनी शादी का जश्न मनाएंगे. खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस की शादी से उनके परिवार वाले खुश नहीं है. बीते दिनों एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी. अब एक नए रेडिट पोस्ट ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. जिसमें कहा गया है कि ‘सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा और भाई लव सिन्हा उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते.”
इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी अपनी मां और भाई को नहीं करती हैं फॉलो
रेडिट यूजर्स ने पोस्ट पर रिएक्शन दिया है. जिसमें कहा, “अभी देखा कि पूनम सिन्हा इंस्टाग्राम पर अपने पति शत्रुघ्न सिन्हा, लव सिन्हा और कुश सिन्हा सहित केवल छह लोगों को फॉलो करती हैं. अजीब! वह अपनी बेटी का पीछा क्यों नहीं करेगी? ऐसा लगता है कि लव अपनी बहन को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो नहीं करते हैं. दिलचस्प बात यह है कि सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां और लव को भी इंस्टा पर फॉलो नहीं करती हैं. वह केवल शत्रुघ्न और कुश को फॉलो करती है. यह बहुत अजीब लगता है, क्योंकि सोना अपने परिवार में लाड़-प्यार करने वाली बच्ची रही है.”


Also Read- कौन है सोनाक्षी सिन्हा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal, सलमान खान से है करीबी रिश्ता
Also Read-जूनियर शॉटगन हैं सोनाक्षी सिन्हा, कभी वजन के लिए हुई ट्रॉल, आज करती है दमदार रोल
फैंस महज रूमर्स बता रहे हैं
एक दूसरे यूजर ने लिखा, पूनम अपनी बेटी सोनाक्षी के हीरामंडी की ग्रैंड प्रीमियर में उनके साथ खड़ी थी… तो शायद हाल ही में कुछ हुआ है, या शायद हम कुछ ज्यादा ही सोच रहे हैं.. उनकी मां एक्टिव नहीं हैं इंस्टाग्राम पर.” एक तीसरे यूजर ने लिखा, “भाई अधिकांश माता-पिता इंस्टाग्राम का उपयोग नहीं करते हैं… ये बिना मतलब की रूमर्स हैं.”

शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी के शादी पर कही थी ये बात
हीरामंडी अभिनेत्री के पिता ने भी जहीर इकबाल के साथ उनकी शादी की अफवाहों पर कमेंट किया था. उन्होंने टाइम्स नाउ से बातचीत में कहा, ”मैं अभी दिल्ली में हूं. चुनाव नतीजों के बाद, मैं यहां आया. मैंने अपनी बेटी की प्लानिंग के बारे में किसी से बात नहीं की है. तो आपका सवाल यह है कि क्या वह शादी कर रही है? इसका उत्तर यह है कि उसने मुझे इसके बारे में कुछ नहीं बताया है. मैं भी उतना ही जानता हूं, जितना मैं मीडिया में पढ़ता हूं. यदि वह मुझे विश्वास में लेती है, तो मैं और मेरी पत्नी उस जोड़े को अपना आशीर्वाद देंगे. हम कामना करते हैं कि वह हमेशा खुश रहें.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










