खराब रिव्यू के बाद भी चला भूत का जादू, मिमोह की ‘Haunted 3D’ ने कंगना और दिलजीत की फिल्मों को पछाड़ा

Updated:
विज्ञापन

हॉन्टेड 3D बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Haunted 3D Box Office: खराब रिव्यू मिलने के बावजूद ‘हॉन्टेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट’ ने 7 दिनों में शानदार कमाई की. जानिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Haunted 3D Box Office: ‘हॉन्टेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट’ को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले नहीं, बल्कि ज्यादातर खराब रिव्यू मिले हैं. कई लोगों ने फिल्म की कहानी और वीएफएक्स की आलोचना की है. इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. इतना ही नहीं, इसने कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसी फिल्मों को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

7 दिनों में फिल्म ने कितनी कमाई की? (Haunted 3D Box Office Collection Day 7)

फिल्म को रिलीज हुए अब एक हफ्ता पूरा हो चुका है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सातवें दिन यानी गुरुवार को इसने भारत में 1.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल 7 दिनों की नेट कमाई 15.90 करोड़ रुपये पहुंच गई है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 18.65 करोड़ रुपये हो चुका है.

किन फिल्मों से हुई टक्कर? (Haunted 3D Box Office Clash)

यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसकी टक्कर कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’, मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ और हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘बैकरूम’ से थी. कड़ी टक्कर के बावजूद महाक्षय चक्रवर्ती (मिमोह) की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें: Cocktail 2 Box Office Preview: बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट ओपनिंग को तैयार ‘कॉकटेल 2’, थिएटर जाने से पहले पढ़ें रनटाइम और प्लॉट

लोगों को फिल्म में क्या नहीं आया पसंद? (Haunted 3D Public Review)

फिल्म देखने वाले कई लोगों का कहना है कि इसकी कहानी काफी कमजोर है. इसके अलावा फिल्म में एआई (AI) तकनीक का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से कई जगह स्क्रीन पर ग्लिच जैसी दिक्कतें दिखाई देती हैं. कुछ दर्शकों को कलाकारों की एक्टिंग भी खास अच्छी नहीं लगी.

फिल्म की स्टार कास्ट और बाकी डिटेल्स (Haunted 3D Cast and Crew)

‘हॉन्टेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट’ साल 2011 में आई सुपरहिट फिल्म ‘हॉन्टेड 3D’ का सीक्वल है. फिल्म को महेश भट्ट, आनंद पंडित और विक्रम भट्ट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. इसमें मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती (मिमोह) के साथ चेतना पांडे, हेमंत पांडे और श्रुति प्रकाश अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें: Eetha First Look: ‘स्त्री 2’ के बाद विठाबाई बनीं श्रद्धा कपूर, नई फिल्म ‘ईथा’ के टीजर में प्रेग्नेंसी डांस सीन देख लोग बोले- अगली ब्लॉकबस्टर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola