Sanchita Ugale Final Moments: फंदे से उतारा तब चल रही थीं सांसें… संचिता उगले की मौसी ने बताया आखिरी मिनटों का सच
संचिता उगले के फाइनल मोमेंट्स, फोटो- इंस्टाग्राम
Sanchita Ugale Final Moments: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन से हर कोई सदमे में है. उनकी मौसी ने बताया कि आखिरी वक्त में क्या हुआ था और कैसे उनके पिता ने उन्हें कमरे में पाया.
Sanchita Ugale Final Moments: टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 14 जून 2026 को मुंबई के नालासोपारा वाले घर में उन्होंने खुदकुशी कर ली. इस खबर ने उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है. हर कोई बस यही जानना चाहता है कि आखिर हंसती-खेलती संचिता ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? इस बीच, संचिता की मौसी ने मीडिया के सामने आकर उस आखिरी शाम की एक-एक बात बताई है.
बाजार और डांस क्लास की बात कहकर सबको भेजा बाहर

Telly Masala को दिए इंटरव्यू ने संचिता की मौसी ने बताया कि उस दिन दोपहर के खाने के बाद सब कुछ ठीक था. संचिता की एक दोस्त भी आई थी, जिसके साथ सबने मजे से खाना खाया. इसके बाद संचिता के मम्मी-पापा बाजार जाने लगे और उन्होंने संचिता को भी साथ चलने को कहा. लेकिन संचिता ने मना कर दिया और कहा कि वो अपनी छोटी बहन के साथ डांस क्लास जाएगी.
शाम को करीब 7 बजने में जब 10 मिनट बाकी थे, तो छोटी बहन ने कहा कि डांस क्लास का समय हो रहा है, चलो. इस पर संचिता ने फिर मना कर दिया और कहा, “मेरा मन नहीं है, तुम जाओ, मैं घर पर ही रुकती हूं.” इसके बाद उसकी बहन अकेली चली गई और संचिता घर में बिल्कुल अकेली रह गई.
पिता ने कमरे में देखा तो उड़ गए होश
करीब 7:30 बजे, जब मम्मी-पापा बाजार से लौटे तो घर का दरवाजा बंद था. उन्होंने कुंडी खटखटाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई. काफी कोशिशों के बाद जब उन्होंने धक्का मारकर दरवाजा खोला, तो उन्हें लगा कि शायद संचिता सो गई होगी. लेकिन जैसे ही उसके पिता कमरे के अंदर गए, उन्होंने देखा कि संचिता पंखे से साड़ी के सहारे लटकी हुई थी.
यह भी पढ़ें: आलीशान घर छोड़ नदी किनारे जमीन पर सो गए कॉमेडियन Sunil Grover, वीडियो देख लोग बोले- ‘क्या बंदा है यार’
अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गईं सांसें
मौसी ने रोते हुए एक और हैरान करने वाली बात बताई. उन्होंने कहा कि जब संचिता को फंदे से नीचे उतारा गया, तब उसकी सांसें चल रही थीं, उसमें थोड़ी जान बाकी थी. घरवाले उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टर के पास पहुंचते ही डॉक्टर ने कह दिया कि वह अब इस दुनिया में नहीं रही.
क्यों परेशान थीं संचिता?

संचिता के दोस्तों और घरवालों का कहना है कि वो काम को लेकर बहुत ज्यादा स्ट्रेस में थीं. उनके पिता ने बताया कि संचिता के नए शो ‘साजन घर’ के मेकर्स उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहे थे. उनसे बहुत ज्यादा काम कराया जा रहा था, जिसकी वजह से वो ठीक से सो भी नहीं पा रही थीं. उनकी दोस्त गीतांजलि ने भी बताया कि संचिता अपने काम से खुश नहीं थीं और काफी परेशान चल रही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए