क्या सच में जहीर इकबाल संग सोनाक्षी सिन्हा कर रही शादी, शत्रुघ्न सिन्हा बोले- आज कल के बच्चे मां-बाप से पूछते नहीं…

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Jun 2024 8:51 AM

विज्ञापन

Shatrughan Sinha Sonakshi Sinha

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी की अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. ऐसी खबर है कि एक्ट्रेस 23 जून को अपने कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं.

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल इन दिनों खबरों में बने हुए है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस जहीर के साथ 23 जून को शादी करने वाले हैं. शादी का वेन्यू और गेस्ट लिस्ट भी सामने आ चुका है. इस खबर के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है. इस बीच सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा की प्रतिक्रिया आई है. आपको बताते हैं उन्होंने आखिर क्या कहा.


क्या सच में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल कर रहे शादी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के शादी की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई. उनके चाहने वाले जानना चाहते हैं कि क्या सच में जहीर संग एक्ट्रेस शादी कर रही. ये सवाल जब शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया तो उन्होंने टाइम्स नाउ से कहा, “मैं अभी दिल्ली में हूं. चुनाव के रिजल्ट के बाद मैं यहां आया हूं. मैंने अपनी बेटी के प्लान को लेकर उससे बात नहीं हुई है. एक्टर ने आगे कहा, आपका सवाल है कि क्या वह शादी कर रही है? जवाब यह है कि उसने मुझे इसके बारे में कुछ नहीं बताया है. मैं भी उतना ही जानता हूं, जितना मीडिया ने मुझे बताया है.

सोनाक्षी सिन्हा ब्लैक आउटफिट में लगाया ग्लैमर का तड़का, फैंस बोले- कजरा मोहब्बत वाला…


शत्रुघ्न सिन्हा बोले- आज कल के बच्चे सहमति नहीं…
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, अगर वह मुझे विश्वास में लेगी, तो मैं और मेरी वाइफ कपल को अपना आशीर्वाद देंगे. हम हमेशा उसकी खुशी की कामना करते हैं.” एक्टर ने ये भी कहा कि, “मेरे करीबी लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मुझे इस शादी के बारे में नहीं पता और मीडिया को सबकुछ मालूम है. मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि आज कल के बच्चे सहमति नहीं लेते मां-बाप के, सिर्फ इन्फाॉर्म करते है. हमें सूचना मिलने का इंतजार है.” बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने अपने रिलेशनशिप को कभी कन्फर्म नहीं किया.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola