Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Love Story: पहली बार सोनाक्षी से कुछ यूं मिले थे जहीर, इस तरह शुरू हुई थी लवस्टोरी

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Love Story: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को मुंबई में शादी करने वाले हैं. जश्न से पहले, आइये जानते हैं पहली बार ये कपल कब मिले थे और उन्हें एक दूसरे से कैसे प्यार हुआ था.
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Love Story: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की सफलता के बाद सोनाक्षी सिन्हा इन-दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग 23 जून को शादी करने वाली हैं. उनकी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. सोनाक्षी के पापा ने भी बेटी की शादी पर खुशी जताई. हालांकि फैंस के मन में ये ख्याल आ रहा है कि आखिर सोनाक्षी की पहली मुलाकात जहीर से कब हुई, कब स्टार्स को एक दूसरे प्यार हो गया. आइये जानते हैं कपल की लव स्टोरी.
सात साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं सोनाक्षी-जहीर
सोनाक्षी और जहीर लगभग सात साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. उनकी पहली मुलाकात सलमान खान की ओर से आयोजित एक पार्टी में हुई थी. वहीं स्टार्स के बीच दोस्ती हुई और बाद में ये दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे. उन्होंने साल 2023 में आयुष शर्मा और अर्पिता खान की ईद पार्टी में पहली बार कपल के रूप में एक साथ एंट्री की थी. जिससे फैंस हैरान रह गए थे.
Also Read- कौन है सोनाक्षी सिन्हा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal, सलमान खान से है करीबी रिश्ता
Also Read-जूनियर शॉटगन हैं सोनाक्षी सिन्हा, कभी वजन के लिए हुई ट्रॉल, आज करती है दमदार रोल
कई पार्टीज में एक साथ दिखे सोनाक्षी-जहीर
दरअसल बॉलीवुड के गलियारों में कोई भी लव स्टोरी नहीं है, जो दुनिया की नजरों से छिपी हुई हो, सोनाक्षी और जहीर को कई इवेंट्स में एक साथ देखा गया. सलमान की बहन की ईद पार्टी में शामिल होने से लेकर हुमा कुरैशी के जन्मदिन का जश्न मनाने और शर्मिन सहगल की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने तक, सोनाक्षी और जहीर के बीच की केमिस्ट्री और प्यार उनके चेहरों और स्माइल से साफ झलकता है.
सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार
सोनाक्षी और जहीर का प्यार उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी देखने को मिलता है, जहां वे खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते हैं. जहीर के दिल छू लेने वाले बर्थडे पोस्ट, जिसमें उनकी और सोना की अनसीन फोटोज रहती हैं. यही नहीं एक्ट्रेस का जहीर को ‘पर्सनल सायको’ कहकर प्यार जताना, उनके रिश्ते की गहराई को दिखाता है.
सोनाक्षी और जहीर अपनी शादी को रख रहे हैं सीक्रेट
दोनों ही कलाकार अपनी शादी के बारे में चुपचाप हैं. हालांकि स्टार्स की फैमिली ने कई स्टेटमेंट दी है. यही नहीं हनी सिंह ने भी जोड़े को बधाई दी थी. जोड़े की शादी की धूमधाम से Bastian, मुंबई, में होगी, जिसमें ड्रेस कोड फॉर्मल्स रखा गया है. कपल ने मेहमानों से रिक्वेस्ट किया है कि बस रेड न पहले और कोई भी कलर चलेगा.
रिपोर्ट-साहिल शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




