War 2 Advance Booking Day 1: ऋतिक-जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' ओपनिंग में फुस्स या ब्लॉकबस्टर? एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Aug 2025 1:19 PM
War 2 Advance Booking Day 1
War 2 Advance Booking Day 1: वॉर 2 ने महंगे टिकटों के बावजूद 3.23 लाख टिकट बेचकर 17.44 करोड़ रुपये की प्री-सेल कर ली है. ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म एडवांस बुकिंग में भले 'कूली' से पीछे है लेकिन नंबर्स मजबूत हैं.
War 2 Advance Booking Day 1: 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की ‘कूली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ में बड़ा क्लैश होने वाला है. दोनों फिल्मों का बज काफी हाई है और उम्मीद है कि ये रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करेंगी. वॉर 2 के टिकट्स काफी महंगे बिक रहे हैं. हालांकि, इसका बवजूद फिल्म नोट पर नोट चाप रही है. ऐसे में आइए इसके प्प्राइज और एडवांस बुकिंग रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.
महंगी टिकट के बावजूद शो हॉउसफुल
बड़े वीकेंड को देखते हुए सिनेमाघरों ने टिकट की कीमतें काफी बढ़ा दी हैं. मुंबई के मल्टीप्लेक्स में टिकट 300 रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक मिल रहे हैं, जबकि प्रीमियम सीटों के रेट 2,000 रुपये से ऊपर हैं. बीकेसी के जियो वर्ल्ड प्लाज़ा के मैसन आईनॉक्स में प्राइम रिक्लाइनर सीट 2,620 और नॉर्मल रिक्लाइनर 2,520 में बिक रही है. इतनी महंगी कीमतों के बावजूद शो लगभग हाउसफुल हैं.
एडवांस बुकिंग का हाल
- हिंदी 2D: 1,75,930 टिकट
- तमिल 2D: 6,841 टिकट
- तेलुगु 2D: 1,30,295 टिकट
- हिंदी IMAX 2D: 7,422 टिकट
- हिंदी 4DX: 1,533 टिकट
- हिंदी ICE: 425 टिकट
- हिंदी डॉल्बी सिनेमा: 65 टिकट
- तेलुगु 4DX: 129 टिकट
- तेलुगु IMAX 2D: 382 टिकट
कुल मिलाकर अब तक देशभर में ‘वॉर 2’ की 3,23,022 टिकटें बिक चुकी हैं. इससे बुधवार सुबह 8 बजे तक 9.22 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. ब्लॉक सीटों को मिलाकर कलेक्शन 17.44 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. इससे यह साफ है कि फिल्म अच्छा-खासा ओपनिंग कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










