Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत की 'कुली' ने ऋतिक की 'वॉर 2' को रिलीज से पहले दी पटखनी, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने खोली पोल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Aug 2025 8:06 AM
कुली वर्सेज वॉर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7 फोटो- इंस्टाग्राम
Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत की 'कुली' ने एडवांस बुकिंग में ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' को पछाड़ दिया है. जानिए कितने टिकट बिके और पहले दिन की कमाई कितनी हुई.
Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ दोनों ही 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. कुछ दिनों पहले इनकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. ऐसे में आइए ट्रेड एक्सपर्ट्स से जानते हैं किस फिल्म ने कितनी कमाई की और कौन बॉक्स ऑफिस रेस में सबसे आगे है.
एडवांस बुकिंग में कौन आगे?
इंडिया टुडे से खास बातचीत में, ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला के अनुसार, बीते दिन तक कुली ने दुनियाभर में प्री-सेल्स से 75 करोड़ रुपये कमा लिए थे और अब यह आंकड़ा 80 करोड़ रुपये पार कर चुका है. वहीं, वॉर 2 की कमाई 10-15 करोड़ रुपये रही. भारत में ‘वॉर 2’ की शुरुआत धीमी रही है, लेकिन उत्तरी अमेरिका से अच्छी बुकिंग आ रही है.
कुली वर्सेज वॉर 2: किसने बेचे कितने टिकट्स?
रजनीकांत स्टारर कुली के पहले दिन 9.1 लाख टिकट बिके थे, जिसके बाद फिल्म की रिलीज से पहले कमाई 19.6 करोड़ से 26.2 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट सहित) तक हुई थी. फिल्म में रजनीकांत के अलावा श्रुति हासन, सत्यराज, नागार्जुन अक्किनेनी और आमिर खान भी शामिल हैं. फिल्म के निर्देशन की कमान
लोकेश कनगराज संभाल रहे हैं.
वहीं, ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की स्पाई-एक्शन थ्रिलर ‘वॉर 2’ ने एडवांस बुकिंग में 67,000 टिकट बेचे (हिंदी, तमिल, तेलुगु), जिसके बाद इसकी पहले दिन की कमाई 2.4 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट सहित 6.12 करोड़ रुपये) हुई. अयान मुखर्जी की निर्देशित इस फिल्म से साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे है, जो कि फिल्म में ऋतिक के साथ जबरदस्त भिड़ते नजर आएंगे.
फिलहाल, प्री-बुकिंग के मामले में ‘कुली’ ने ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










