Chandrika Dixit: मांग में भरे सिंदूर से पार्टनर को किया तिलक, क्या सच में कर ली शादी?

Updated:
विज्ञापन
Chandrika Dixit: मांग में भरे सिंदूर से पार्टनर को किया तिलक, क्या सच में कर ली शादी?

Chandrika Dixit: चंद्रिका दीक्षित का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने रील पार्टनर के साथ सिंदूर लगाते दिख रही हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद अफेयर के चर्चे और भी तेज हो गये हैं. साथ ही यूजर्स भी उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं. पढे़ं पूरी स्टोरी…

विज्ञापन

Chandrika Dixit: वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में चल रही हैं. चंद्रिका और उनके रील पार्टनर का साथ में वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. चंद्रिका के पति युगम गेरा ने भी दावा किया है कि चंद्रिका अपने रील पार्टनर को डेट कर रही हैं. इसी बीच उनके कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनके बाद लोगों का शक और गहरा हो गया है.

एक दूसरे को गले लगाते दिखे दोनों

हाल ही में चंद्रिका ने एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी मांग का सिंदूर दिखाती नजर आती हैं. तभी उनके साथ मौजूद शख्स उस सिंदूर को हाथ से लेकर अपने माथे पर लगा लेता है. इसके बाद एक और क्लिप में चंद्रिका खुद अपनी मांग भरती हैं और फिर उसी सिंदूर से उस शख्स के माथे पर तिलक लगाती दिखाई देती हैं. दोनों एक-दूसरे को गले भी लगाते हैं और वीडियो के आखिर में चंद्रिका कैमरे में देखकर मुस्कुराते हुए ‘बलाएं’ लेती नजर आती हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मुबारक मुबारक…”

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे ट्रोल

इन वीडियोज के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे. कई यूजर्स उनके बेटे को लेकर सवाल पूछ रहे हैं, तो कुछ लोग उनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं. दूसरी तरफ चंद्रिका के पति युगम गेरा भी लगातार अपने वीडियो पोस्ट कर रहे हैं और इस मामले को लेकर चर्चा बनाए हुए हैं. कुल मिलाकर, यह विवाद सोशल मीडिया पर थमने का नाम नहीं ले रहा.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 की शूटिंग पर लगा ग्रहण, फिल्म रिलीज से पहले बुरे फंसे आदित्य धर

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola