‘द 50’ में 4 वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स की वापसी, क्या होगा घर में नया ड्रामा?

द 50 वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स, फोटो- इंस्टाग्राम
The 50 Wildcard Contestants: 'द 50' में 4 वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स की वापसी हो चुकी है, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे. आइए पूरी डिटेल्स बताते हैं.
The 50 Wildcard Contestants: ‘द 50’ अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा, इमोशनल क्लैश और अनप्रिडिक्टेबल ट्विस्ट के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है. कलर्स टीवी और JioHotstar पर अपने ग्रैंड लॉन्च के बाद से यह रियलिटी शो इस सीजन का सबसे चर्चित प्रोग्राम बन चुका है. शो का फॉर्मेट 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट को एक छत के नीचे लाता है, जहां पॉलिटिक्स, मानसिक मजबूती और बदलते अलायंस हर हफ्ते गेम का माहौल बदलते रहते हैं. अब इसे और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए शो में 4 पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी हो चुकी है. आइए जानते हैं इनके नाम और बाकी डिटेल्स.
किन कंटेस्टेंट्स की हुई कंफर्म वाइल्डकार्ड वापसी?
इस हफ्ते चार पुराने कंटेस्टेंट उर्वशी ढोलकिया, खानजादी, तेजस्वी मदिवाड़ा और आरुषि चावला, वाइल्डकार्ड के रूप में लौटे हैं. उनकी वापसी मौजूदा इक्वेशन को बदलने और पुरानी राइवलरी को फिर से जगाने का वादा करती है. लेटेस्ट प्रोमो में तेजस्वी ने अपने कॉन्फिडेंस के साथ अनाउंस किया कि वह बिना डरे खेलेंगी और अपने क्रिटिक्स को गलत साबित करेंगी. वहीं, आरुषि की टीम ने सोशल मीडिया पर उनकी वापसी का जश्न मनाया और आने वाले टास्क की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “वह वापस आ गई है.”
निक्की तंबोली और आर्या जाधव का टकराव
शो के सबसे गरमागरम पलों में से एक में निक्की तंबोली और आर्या जाधव की पुरानी दुश्मनी फिर से सामने आ गई. दोनों पहले ‘बिग बॉस मराठी 5’ में भी आमने-सामने आ चुकी हैं और अब ‘द 50’ में भी उनका टकराव लगातार जारी है.
एक प्रोमो क्लिप में आर्या ने मजाक में कहा, “मैं यहां से जाना चाहती हूं. मैं 2 करोड़ भरने के लिए तैयार हूं.” निक्की ने तुरंत जवाब दिया, “लेकिन वह 2 करोड़ खुद के लेते हैं, पापा के नहीं.” इसके बाद बहस बढ़ गई और घर का माहौल काफी भारी हो गया. आर्या नाराज होकर वहां से चली गईं, जबकि निक्की अपनी तीखी बातों पर अड़ी रहीं.
यह भी पढ़ें: आरुषि-तेजस्वी के बाद दिग्विजय राठी ने शो को कहा गुडबाय? अब तक क्या आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




