South OTT Releases: इस हफ्ते ओटीटी पर होगा साउथ फिल्मों का कब्जा, रिलीज होगी ये धांसू मूवीज, अगर नहीं देखी तो होगा पछतावा
South OTT Releases
South OTT Releases This Week (June 9 To 15): इस हफ्ते साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई नई फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं, जिसे देखकर दर्शक बोर नहीं होंगे. खासकर तेलुगु हॉरर-कॉमेडी ‘शुभम’ और मलयालम फिल्म ‘अलप्पुझा जिमखाना’ दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. चलिए आपको पूरी लिस्ट बताते हैं.
South OTT Releases This Week (June 9 To 15): साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इस हफ्ते कई नयी फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसकी चर्चा पहले से ही सोशल मीडिया पर हो रही है. सबसे ज्यादा चर्चा तेलुगु हॉरर-कॉमेडी ‘शुभम’ और मलयालम फिल्म ‘अलप्पुझा जिमखाना’ है, जिसे अब आप घर पर देखकर एंजॉय कर सकते हैं. यहां आपको 9 से 15 जून के बीच में रिलीज होने वाली साउथ मूवीज के बारे में बताते हैं.
Alappuzha Gymkhana- SonyLIV
मलयालम स्पोर्ट्स ड्रामा ‘अलाप्पुझा जिमखाना’ थिएटर में सफल प्रदर्शन करने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर 13 जून को आ रही है. फिल्म पांच दोस्तों की जिंदगी पर बेस्ड है जो स्कूल से ग्रेजुएट होने के बाद अपने फ्यूचर को लेकर अनश्योर है. वह अपने स्पोर्ट्स कोटा का सहारा आगे की पढ़ाई के लिए करते हैं. इसमें इसमें अनघा रवि, नासलेन के. गफूर जैसे कलाकार हैं. फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी.
Padakkalam- JioHotstar
ये एक फैंटेसी कॉमेडी-ड्रामा है, जो जियो हॉटस्टार पर 10 जून से स्ट्रीम हो रहा है. फिल्म में सूरज वेंजरामूडू और शराफुद्दीन ने लीड रोल निभाया है और इसकी स्टोरी चार दोस्तों की है. इसमें चारों दोस्त अपने प्रोफेसर से लड़ने के लिए जादुई बोर्ड गेम की हेल्प लेते हैं, जिसमें नये टर्न एंड ट्विस्ट आते हैं. फिल्म काफी मजेदार है.
Subham- SunNXT
फिल्म शुभम 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और ये एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म की स्टोरी केबल टीवी ऑपरेटर श्रीनू और उसके दो दोस्तों पर है. कहानी भीमुनिपट्टनम गांव में सेट है.
Aa Okkati Adakku- ETvwin
आ ओक्कति अडक्कू की कहानी एक अनमैरिड लड़के पर फोकस्ड है, जिसे एक वैवाहिक वेब साइट धोखा देता है. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला था. फिल्म का निर्माण राजीव चिलका ने किया था.
Eleven- Tentkotta, AhaTamil, SimplySouth, Prime Video
इलेवन में नवीन चंद्रा, अभिरामी, दिलीपन, ऋत्विका, आदुकलम नरेन, रेया हरि, शशांक जैसे कलाकारों ने काम किया है. मूवी एक पुलिसकर्मी के आस-पास घूमती है.
यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










