बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने की कोशिश में ‘मैं वापस आऊंगा’, 8वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
'मैं वापस आऊंगा', फोटो- इंस्टाग्राम
फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है. अब ‘कॉकटेल 2’ और ‘टॉय स्टोरी 5’ जैसी नई रिलीज फिल्मों से इसे बॉक्स ऑफिस पर कड़ी चुनौती मिलने वाली है.
Main Vaapas Aaunga Box Office: इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने रिलीज के बाद दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ बनाई थी. दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह स्टारर इस पार्टिशन ड्रामा को इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस की वजह से काफी सराहना मिली. हालांकि अब फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है. फिल्म ने आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को कमाई में गिरावट दर्ज की. आइए आपको कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 8: आठवें दिन कितनी हुई कमाई?
Sacnilk के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने डे 8 पर 1.90 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया. फिल्म अब तक भारत में कुल 14.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 16.88 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस 9.25 करोड़ रुपये हो गया है. अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक लगभग 26.13 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
डे वाइज इंडिया में नेट कलेक्शन इस तरह रहा-
- डे 1: 1.15 करोड़
- डे 2: 1.85 करोड़
- डे 3: 2.50 करोड़
- डे 4: 1.15 करोड़
- डे 5: 1.65 करोड़
- डे 6: 1.75 करोड़
- डे 7: 2.25 करोड़
- डे 8: 1.90 करोड़
कुल कमाई: 14.15 करोड़ रुपये
Main Vaapas Aaunga Plot: क्या है फिल्म की कहानी?
‘मैं वापस आऊंगा’ भारत-पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी एक इमोशनल लव स्टोरी है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह के अलावा बनीता संधू, कुमुद मिश्रा, रजत कपूर, संजय सूरी और डॉली अहलूवालिया जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
यह भी पढ़ें– मैं वापस आऊंगा: फिल्म के कम कलेक्शन पर बोले इम्तियाज अली, कहा- यह स्टार-ड्रिवन फिल्म नहीं है
यह भी पढ़ें– बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










