Raid 2 के ट्रेलर पर आई बड़ी अपडेट, इस दिन अमय पटनायक के किरदार में दिखेंगे अजय देवगन!
Ajay Devgn Raid 2 trailer release date
Raid 2 Trailer Release: अजय देवगन की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में 'रेड 2' भी शामिल है. फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आइए फिल्म की रिलीज डेट और ट्रेलर पर एक नजर डालते हैं.
Raid 2 Trailer Release: अजय देवगन की साल 2018 की सुपरहिट मूवी ‘रेड’ के सीक्वल का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. फिल्म में एक्टर को एक बार फिर आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में रेड मारते और ब्रष्टाचारियों का पर्दाफाश करते देखा जायेगा. राज कुमार की ओर से निर्देशन में बन रही यह क्राइम थ्रिलर फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसे जानने के बाद फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी. आइए बताते हैं रेड 2 का ट्रेलर कब रिलीज होगा?
कब आएगा ‘रेड 2’ का ट्रेलर?
फिल्मों के ट्रेलर आमतौर पर रिलीज से 10-15 दिन पहले रिलीज होता है, लेकिन अजय देवगन की ‘रेड 2’ का ट्रेलर एक महीने पहले जारी किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स अजय के 56वें जन्मदिन यानी 2 अप्रैल के दिन फैंस को यह तोहफा देना चाहते हैं. हालांकि, इसपर फिलहाल कोई आधिकरिक पुष्टि नहीं की गई है. अगर 2 अप्रैल के दिन ‘रेड 2’ का ट्रेलर रिलीज होता है, तो मेकर्स और स्टार कास्ट के पास प्रमोशन के लिए एक महीने का समय बचेगा. इस समय का सही इस्तेमाल करके फिल्म के प्रति दर्शकों के रुझान को बढ़ाना ही मेकर्स की स्ट्रैटेजी है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?
रेड 2 की स्टार कास्ट
रेड 2 का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार कर रहे हैं. वहीं, फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर और रजत कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. जबकि, सौरभ शुक्ला विलेन के किरदार में दिखाई देंगे.
अजय देवगन का वर्क फ्रंट
अजय देवगन आखिरी बार साल 2024 की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे. फिल्म में बाजीराव के किरदार को खूब पसंद किया गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जादू कुछ खास चल नहीं पाया. अब उनकी अपकमिंग फिल्मों में रेड 2 के अलावा ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ भी शामिल है, जो इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










