Manoj Kumar Death Reason: कैसे हुई 'भारत कुमार' की मौत? बेटे ने किया खुलासा! इस दिन होगा अंतिम संस्कार

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Apr 2025 9:49 AM

विज्ञापन

Manoj Kumar Death Reason

Manoj Kumar Death Reason: वेटेरन एक्टर मनोज कुमार आज 87 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह चुके हैं. उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. इस बीच उनके बेटे ने उनकी मौत के कारण और अंतिम संस्कार पर जरूरी जानकरी साझा की है.

विज्ञापन

Manoj Kumar Death Reason: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, निर्माता और निर्देशक मनोज कुमार ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्टर ने 87 साल की उम्र में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. देशभक्ति और समाज के गंभीर विषयों को अपनी फिल्मों के माध्यम से पेश करने वाले वेटेरन एक्टर को दुनिया ‘भारत कुमार’ भी कहकर पुकारती थी. उनकी मौत से सिनेमा जगत में शोक की लहर है. इस बीच फैंस के मन में कई तरह के सवाल भी उमड़ रहे हैं कि आखिर अचानक अभिनेता की मृत्यु हुई कैसे? ऐसे में अब खुद उनके बेटे ने ANI से बात करते हुए वजह का खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि अभिनेता का अंतिम संस्कार किस दिन होगा?

कैसे हुई मनोज कुमार की मौत?

मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने ANI से बातचीत में बताया कि ‘भारत कुमार’ लंबे समय से स्वास्थ संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे. हालांकि, उन्होंने बड़ी ही बहादुरी से इसका सामना किया और आज सुबह 3:30 बजे उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली. साथ ही उन्होंने आगे यह भी बताया कि मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कल होगा.

लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर बनाई ये फिल्म

मनोज कुमार ने अपने करियर की शुरुआत साल 1975 में आई फिल्म ‘फैशन’ (1957) में एक छोटे से किरदार से की. हालांकि, उन्हें असली पहचान 1962 में रिलीज हुई फिल्म ‘हरीयाली और रास्ता’ से मिली. अभिनय के बाद उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया. इसकी शुरुआत उन्होंने 1965 की फिल्म ‘शहीद’ से की, जिसकी कहानी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के जीवन पर आधारित. इसके बाद साल 1967 में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर मनोज कुमार ने फिल्म ‘उपकार’ बनाई, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़े: Manoj Kumar की पहली सैलरी कितनी थी? जिस फिल्म के लिए भारत कुमार ने बेचा था बंगला, उसने तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola