एक्स हसबैंड संजय कपूर को याद कर क्यों भावुक हुईं करिश्मा कपूर? कही दिल की बात

Updated:
विज्ञापन
एक्स हसबैंड संजय कपूर को याद कर क्यों भावुक हुईं करिश्मा कपूर? कही दिल की बात

संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर करिश्मा कपूर और प्रिया सचदेव दोनों ने भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया. चलिए आपको बताते हैं कि करिश्मा और प्रिया ने क्या लिखा.

विज्ञापन

करिश्मा कपूर ने अपने पूर्व पति संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें भावुक अंदाज में याद किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक छोटा लेकिन दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या लिखा.

करिश्मा कपूर ने शेयर किया ये मैसेज

करिश्मा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर संजय कपूर को याद करते हुए लिखा, “12/6/2025, संजय हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे.” इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने, सफेद दिल और कबूतर की इमोजी भी लगाई.

प्रिया सचदेव ने भी पति को किया याद

संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “तुम्हारे जाने को एक साल बीत चुका है, लेकिन आज भी तुम्हारी मौजूदगी हर दिन हमारा मार्गदर्शन करती है. तुम कभी ठहरकर रहने में विश्वास नहीं करते थे.” उन्होंने आगे लिखा, “तुम्हें हमेशा गहराई से प्यार किया जाएगा और तुम्हें उन मूल्यों, उन लोगों की यादों और उस प्रेम के जरिए हमेशा याद रखा जाएगा, जो तुमने सभी को दिया. तुम्हारा प्यार आज भी हमारी ताकत है और तुम्हारी यादें हमारे लिए एक आशीर्वाद हैं.”

संपत्ति विवाद बना चर्चा का विषय

संजय कपूर के निधन के बाद उनकी करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर परिवार में कानूनी विवाद चल रहा है. इस मामले में उनके बच्चे, पत्नी प्रिया सचदेव कपूर, मां रानी कपूर और परिवार के अन्य सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं.

इंग्लैंड में हुआ था संजय कपूर का निधन

संजय कपूर का निधन इंग्लैंड में हुआ था. रिपोर्ट्स के अनुसार, पोलो खेलते समय उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा. उनके अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ दिल्ली पहुंची थीं. इस दौरान करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी उनके साथ मौजूद थे.

यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata Collection Day 1: ओपनिंग डे पर पास हुई या फेल? कंगना की फिल्म की कमाई ने चौंकाया

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola