Drishyam 3 OTT:सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी ‘दृश्यम 3’, रिलीज डेट हुई कन्फर्म

Updated:
विज्ञापन

दृश्यम 3, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Drishyam 3 OTT: अगर आप मोहनलाल की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 3’ को घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. फिल्म अब जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

Drishyam 3 OTT: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. थ्रिलर-ड्रामा फ्रेंचाइजी में शामिल इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की डिजिटल रिलीज की जानकारी शेयर की.

विज्ञापन

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’

अमेजन प्राइम वीडियो के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ 18 जून से प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी. सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब दर्शक इस फिल्म का आनंद अपने घरों में भी ले सकेंगे. फिल्म को मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा. वहीं भारत के दर्शकों के लिए तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में डब वर्जन भी उपलब्ध होंगे. इसके अलावा फिल्म दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में भी स्ट्रीम की जाएगी. प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की कई तस्वीरें शेयर करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की.

ओटीटी रिलीज को लेकर क्या बोले मोहनलाल?

मोहनलाल ने फिल्म के बारे में कहा, “जॉर्जकुट्टी एक ऐसा किरदार है जो कई सालों से दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है और दर्शकों का यह प्यार मेरे लिए बेहद खास है. ‘दृश्यम’ से लोगों का जुड़ाव सिर्फ इसके रहस्य और रोमांच की वजह से नहीं है, बल्कि इसकी कहानी परिवार, प्यार और संघर्ष जैसी मानवीय भावनाओं पर आधारित है. मुझे बेहद खुशी है कि अब ‘दृश्यम 3’ प्राइम वीडियो के जरिए दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी.”

फिल्म के निर्देशक ने क्या कहा?

फिल्म के लेखक और निर्देशक जीतू जोसेफ ने कहा, “‘दृश्यम 3’ के जरिए मेरा उद्देश्य सिर्फ कहानी को आगे बढ़ाना नहीं था, बल्कि जॉर्जकुट्टी के मन और उसकी मानसिक स्थिति को और गहराई से समझना भी था. यह चैप्टर उन घटनाओं के मानसिक और भावनात्मक प्रभाव को गहराई से दिखाता है, जिससे यह फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे निजी और भावनात्मक रूप से सबसे अधिक परतों वाली फिल्म बन गई है. मुझे बेहद खुशी है कि अब दुनिया भर के दर्शक प्राइम वीडियो पर इस कहानी के नए चैप्टर का अनुभव कर सकेंगे.”

यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata Collection Day 1: ओपनिंग डे पर पास हुई या फेल? कंगना की फिल्म की कमाई ने चौंकाया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola