Malaika Arora के पिता ने सुसाइड से पहले आखिरी बार इन 2 लोगों को किया था कॉल, कहे थे ये 4 शब्द

Published by :Divya Keshri
Published at :12 Sep 2024 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
Malaika Arora

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन हो गया. उन्होंने आत्महत्या कर ली. पुलिस फिलहाल इस मामले में जांच कर रही है. वहीं, इसका खुलासा हुआ है कि उन्होंने सुसाइड करने से पहले किसे आखिरी बार कॉल किया था.

विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता अब इस दुनिया में नहीं रहे. अनिल ने बुधवार को अपने घर के बालकनी से कूदकर जान दे दी. मुंबई पुलिस अभी भी उनकी मौत के पीछे की वजह की जांच कर रहे हैं. इस कठिन वक्त में बॉलीवुड से कई स्टार्स एक्ट्रेस के घर पहुंचे. सेलेब्स की फोटोज और तसवीरें लगातार आ रही, जो उनके घर पहुंच रहे. आज उनके पिता का अंतिम संस्कार सांताक्रूज स्थित हिंदू श्मशान घाट पर 11 बजे होगा. वहीं, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा कि मरने से पहले उन्होंने अपनी दोनों बेटियों मलाइका और अमृता से बात की थी.

मलाइका अरोड़ा के पिता ने सुसाइड से पहले किसे किया था कॉल

मलाइका अरोड़ा के पिता ने जब सुसाइड की तो, एक्ट्रेस घर पर नहीं थी. उस समय मलाइका पुणे में थी और ये खबर सुनते ही वो मुंबई लौट गई. घटनास्थल पर कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे. इसके अलावा उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान और एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी वहां मौजूद थे. वहीं, आईएएनएस की रिपोर्ट की मानें तो, एक्ट्रेस की मां पॉली जेयसकार्प ने पुलिस को बताया कि, सुसाइड करने से पहले आखिरी बार कॉल किया था और कहा था, मैं थक चुका हूं.

मलाइका अरोड़ा के घर कौन-कौन पहुंचा

मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद, कई सेलेब्स उनकी मां और बहन अमृता से मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं. अरबाज खान से तलाक के बाद भी वो सबसे पहले इंसान थे, जो एक्ट्रेस के घर पर नजर आए. इसके अलावा सोहेल खान और उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह, सलीम खान, हेलेन, सुशीला, अर्पिता खान, अलवीरा अग्निहोत्री भी उनके घर नजर आए. इसके अलावा, काजोल, रितेश देशमुख, किम शर्मा, अरहान खान, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सोफी चौधरी को आवास पर देखा गया.

Also Read- Malaika Arora: पिता की मौत के बाद मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, किया पहला पोस्ट, बोलीं- सदमे में परिवार

Also Read: Malaika Arora Father Suicide: मर्चेंट नेवी में थे अनिल अरोड़ा, मम्मी-पापा के तलाक के वक्त 11 साल की थी मलाइका

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola