बेटी के जन्म के बाद टूटने लगी थीं कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ ने ऐसे संभाला

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Kiara Advani Sidharth Malhotra

Kiara Advani: कियारा आडवाणी ने हाल ही में पोस्टपार्टम जर्नी और मां बनने के बाद आए बदलावों पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि शुरुआती दिनों में वह काफी इमोशनल हो गई थीं. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मुश्किल दौर में उनका पूरा साथ निभाया.

विज्ञापन

Kiara Advani: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ मदरहुड जर्नी को भी खास अंदाज में जी रही हैं. फरवरी 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी करने के बाद जुलाई 2025 में दोनों ने अपनी बेटी सरायाह का स्वागत किया था. अब हाल ही में कियारा ने मां बनने के बाद के अनुभव और पोस्टपार्टम फेज को लेकर खुलकर बात की है.

मां बनने के बाद पूरी तरह बदल गई जिंदगी

एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद उनकी जिंदगी में कई बड़े बदलाव आए. उन्होंने कहा कि मदरहुड ने उन्हें भावनात्मक रूप से पहले से ज्यादा मजबूत और संवेदनशील बना दिया. कियारा के मुताबिक, मां बनने के बाद उन्होंने खुद को नए तरीके से समझना शुरू किया.

एक्ट्रेस ने कहा कि पहले वह हमेशा दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को प्राथमिकता देती थीं, लेकिन बेटी के जन्म के बाद उन्हें खुद के साथ समय बिताने और अपनी भावनाओं को समझने का मौका मिला. कियारा ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे खास बदलाव बताया.

पोस्टपार्टम दौर में काफी इमोशनल हो गई थीं कियारा

कियारा आडवाणी ने बताया कि डिलीवरी के बाद शुरुआती महीनों में वह काफी इमोशनल महसूस करती थीं. छोटी-छोटी बातों पर उनकी आंखों में आंसू आ जाते थे. उन्होंने कहा कि पोस्टपार्टम फेज किसी भी महिला के लिए आसान नहीं होता और इस दौरान मानसिक और भावनात्मक बदलाव बहुत तेजी से होते हैं.

कियारा ने साझा किया कि करीब छह महीने बाद उन्होंने अपने मानसिक स्वास्थ्य और भावनाओं पर गंभीरता से ध्यान देना शुरू किया. इसी दौरान उन्हें एहसास हुआ कि खुद से जुड़ना भी उतना ही जरूरी है जितना परिवार का ख्याल रखना.

मुश्किल समय में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिया पूरा साथ

इंटरव्यू में कियारा ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा, की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि बिजी शूटिंग और प्रमोशन शेड्यूल के बावजूद सिद्धार्थ हमेशा उनके साथ खड़े रहे. कियारा के मुताबिक, सिद्धार्थ अक्सर देर रात भी उनसे मिलने पहुंच जाते थे ताकि वह अकेलापन महसूस न करें.

कियारा ने यह भी बताया कि डॉक्टर की सलाह पर सिद्धार्थ उन्हें रोज रात में ड्राइव पर लेकर जाते थे. इससे उन्हें घर से बाहर निकलने और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करने में काफी मदद मिली.

यह भी पढ़ें: कियारा आडवाणी से परिणीति चोपड़ा तक, पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी बॉलीवुड की ये न्यू मॉम्स

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola