कियारा आडवाणी से परिणीति चोपड़ा तक, पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी बॉलीवुड की ये न्यू मॉम्स

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Mothers Day 2026 Special

Mothers Day 2026 Special: इस बार मदर्स डे बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के लिए बेहद खास होने वाला है. कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा, कैटरीना कैफ और पत्रलेखा जैसी अभिनेत्रियां मां बनने के बाद पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी और अपने नए मदरहुड जर्नी को एंजॉय करती नजर आएंगी.

विज्ञापन

Mothers Day 2026 Special: ‘मदर्स डे’ हर मां के लिए बेहद खास होता है, लेकिन इस बार बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस के लिए यह दिन और भी ज्यादा यादगार बनने वाला है. हाल ही में मां बनी कई अभिनेत्रियां इस साल पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी. कियारा आडवाणी से लेकर परिणीति चोपड़ा तक, कई स्टार्स अपनी जिंदगी के नए और खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं.

कियारा आडवाणी का पहला मदर्स डे

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं. दोनों ने साल 2025 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. कियारा ने 15 जुलाई 2025 को बेटी सरायाह को जन्म दिया था. मां बनने के बाद यह उनका पहला मदर्स डे होगा, जिसे लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं.

परिणीति चोपड़ा के लिए खास होगा यह दिन

परिणीति चोपड़ा ने साल 2023 में राजनेता राघव चड्ढा से शादी की थी. शादी के करीब तीन साल बाद अगस्त 2025 में दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. कपल ने अपने बेटे का नाम नीर रखा है. मां बनने के बाद परिणीति पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी.

कैटरीना कैफ भी मनाएंगी पहला मदर्स डे

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में शादी की थी. शादी के चार साल बाद उनके घर खुशियों ने दस्तक दी. कपल हाल ही में पैरेंट्स बना है और अब कैटरीना भी पहली बार मदर्स डे मनाने जा रही हैं. फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं.

पत्रलेखा के लिए भी रहेगा यादगार पल

पत्रलेखा और राजकुमार राव ने नवंबर 2025 में अपनी बेटी का स्वागत किया था. इसके बाद से दोनों अपनी फैमिली लाइफ को खूब एंजॉय कर रहे हैं. इस साल पत्रलेखा का भी पहला मदर्स डे होगा, जिसे लेकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: आतिफ असलम के शो में बवाल, फैन की हरकत के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने संभाला मामला

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola