‘मुझे कुछ भी आसानी से नहीं मिला’, नेपोटिज्म पर कृति सेनन ने सुनाई अपनी स्ट्रगल स्टोरी
Kriti Sanon
Kriti Sanon: कृति सेनन ने हाल ही में नेपोटिज्म और बॉलीवुड में अपने संघर्ष पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें फिल्मों से हटाकर स्टारकिड्स को मौका दिया गया. साथ ही एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में मौजूद जेंडर गैप और पैट्रिआर्की पर भी अपनी राय रखी.
Kriti Sanon: बॉलीवुड में अपनी मेहनत और दमदार अभिनय के दम पर खास पहचान बनाने वाली कृति सेनन ने हाल ही में नेपोटिज्म और इंडस्ट्री में अपने संघर्ष को लेकर खुलकर बात की है. बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में कदम रखने वाली कृति ने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा और कई बार ऐसे मौके भी हाथ से निकल गए, जिनके लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी.
फिल्मों से रिप्लेस किए जाने का छलका दर्द
हाल ही में GQ के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कृति सेनन ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें कई फिल्मों से अचानक बाहर कर दिया गया. उनकी जगह स्टारकिड्स को मौका दिया गया, जिससे वह काफी निराश हुई थीं. कृति ने कहा कि इंडस्ट्री में बाहरी कलाकारों के लिए खुद को साबित करना आसान नहीं होता और हर कदम पर संघर्ष करना पड़ता है.
उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा महसूस होता था कि मेहनत करने के बावजूद सही मौके नहीं मिल रहे. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार खुद पर काम करती रहीं.
‘मिमी’ बनी करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट
कृति सेनन ने माना कि Mimi उनके करियर के लिए बेहद खास फिल्म साबित हुई. इस फिल्म के बाद लोगों ने उनके अभिनय को गंभीरता से लेना शुरू किया. कृति के मुताबिक, ‘मिमी’ से पहले वह अपने करियर को लेकर काफी कन्फ्यूज थीं और कई फैसलों को लेकर असमंजस में रहती थीं.
उन्होंने कहा कि असफलताओं ने उन्हें सबसे ज्यादा सीख दी. कई बार गलत फिल्में चुनने की वजह से उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ा, लेकिन उन्हीं अनुभवों ने उन्हें मजबूत बनाया.
इंडस्ट्री में महिलाओं को अब भी करनी पड़ती है ज्यादा मेहनत
इंटरव्यू में कृति सेनन ने फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद जेंडर गैप पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि आज भी पुरुष कलाकारों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है, जबकि महिला कलाकारों को बराबरी पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है.
कृति ने यह भी बताया कि कई बार फिल्मों का बजट कम होने पर सबसे पहले फीमेल लीड की फीस कम की जाती है. उनके मुताबिक इंडस्ट्री में पैट्रिआर्की आज भी कई रूपों में मौजूद है.
‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगी कृति सैनन
वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सैनन जल्द ही Cocktail 2 में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका निभाएंगे.
यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं रश्मिका मंदाना, ‘विज्जू’ पर यूं लुटाया प्यार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










