Kajol संग सेल्फी के लिए फैंस में मची होड़, मीडिया यूजर्स बोले- अजय सर को मदद के लिए…

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

kajol

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस काजोल के चाहने वाले लाखों है. काजोल की एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपना 50वां जन्मदिन मनाया.

विज्ञापन

बॉलीवुड की चुलबुली और टैलेंटेड एक्ट्रेस काजोल ने बीते दिन अनपा 50वां बर्थडे मनाया. काजोल को सोशल मीडिया पर उनके फैंस, दोस्त, शुभचिंतकों और फैमिली से खूब सारा प्यार मिला. उनके पति और एक्टर अजय देवगन ने अपनी वाइफ के नाम प्यारा सा पोस्ट लिखा. साथ ही क्यूट सा मैसेज भी लिखा. वहीं, एक्ट्रेस ने मुंबई स्थित अपने बंगले से बाहर कदम रखा और फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया. उन्हें विश करने के लिए फैंस और पैपराजी की भीड़ लग गई.

क्यों भीड़ ने काजोल को घेरा?

काजोल का वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में वह अपन फैंस से घिरी दिख रही है. एक्ट्रेस ने केक भी काटा और साथ ही फैंस को ऑटोग्राफ भी दिया. उनके साथ फोटोज क्लिक करवाने के लिए फैंस बेताब दिखे. उनसे हर कोई हाथ मिलाना चाहता था और ऑटोग्राफ भी लेना चाहता था. हालांकि इतने भीड़ में भी एक्ट्रेस बहुत शांत नजर आई और इतना प्यार दिखाने के लिए थैंक्यू कहा. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यूजर्स क्या कर रहे कमेंट?

वीडियो पर रिएक्ट करते हुए मीडिया यूजर ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मेरी खूबसूरत रानी. एक यूजर ने लिखा, आप जीयो हजार साल. एक यूजर ने लिखा, अजय सर को मदद के लिए बुला लो.

काजोल अब किस फिल्म में आएगी नजर?

वहीं, काजोल अगली बार फिल्म ‘दो पत्ती’ में नजर आएंगी. इसमें कृति सेनन भी है और उन्होंने सेट से बिहाइंड द सीन फोटो शेयर कर लिखा, “आप न केवल एक अद्भुत व्यक्ति हैं, बल्कि हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं. आपको बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं भेज रही हूं.” इसके अलावा एक्ट्रेस ‘सरजमीन’ में भी काम कर रही है. इस फिल्म से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान डेब्यू कर रहे हैं.

Also Read- Kajol Devgn Birthday: जब पहली मुलाकात में पति अजय देवगन को काजोल लगी घमंडी, इस फिल्म से हुई प्यार की शुरुआत

Also Read Sonakshi-Zaheer के रिसेप्शन में दिखा सलमान का स्वैग, ढोल की थाप पर न्यूली वेड कपल के साथ काजोल ने किया डांस, VIDEO

Also Read Kajol ने ‘दुश्मन’ फिल्म में काम करने पर 25 साल बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- ये अब तक की सबसे डरावनी मूवीज…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola