Kajol ने ‘दुश्मन’ फिल्म में काम करने पर 25 साल बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- ये अब तक की सबसे डरावनी मूवीज…

kajol
काजोल यूं तो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन दुश्मन फिल्म के 25 साल पूरे होने के बाद एक्ट्रेस ने इस फिल्म को अब तक की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक कहा. यहां जानिये कारण…
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. फिल्म दुश्मन को रिलीज हुए आज पूरे 25 साल हो गए हैं. उन्होंने थ्रिलर में जुड़वां सोनिया और नैना सहगल के रूप में दोहरी भूमिका निभाई थी. ऐसे में मूवी से जुड़े किस्से को याद करते हुए एक्ट्रेस ने एक ट्विटर पोस्ट में, इसे ‘सबसे डरावनी फिल्मों में से एक’ कहा. काजोल के अलावा, दुश्मन में संजय दत्त और आशुतोष राणा ने भी अभिनय किया.
अभिनेत्री ने फिल्म की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें लिखा, “दुश्मन को 25 साल… अब तक की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक, जिसके लिए मैंने हां कहा या देखा भी और इस तरह के असहज विषय के साथ मुझे इतना सहज बनाने के लिए #पूजा भट्ट और #तनुजा चंद्रा को आज तक एक बड़ा धन्यवाद… यह अभी भी मेरे लिए इतनी असहज फिल्म है! #WomenRock #StillWorking #SanjayDutt #FabFilm.” उन्होंने फिल्म के कुछ सीन्स के साथ एक वीडियो भी साझा किया.
काजोल की पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी फिल्म दुश्मन को उनकी पसंदीदा में से एक कहा. एक यूजर ने कहा, “यह वास्तव में @ranaashutosh10 के साथ शानदार प्रदर्शन में से एक था और संगीत की राहत आतंक को संतुलित कर रही थी… यादगार वन – वन एंड ओनली @itsKajolD.” एक दूसरे यूजर ने कहा, ”फिल्म में आपकी एक्टिंग जबरदस्त थी”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ” आपके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन.”
Also Read: रांची में अपने ब्लॉकबस्टर गाने से धूम मचाएंगे गुरु रंधावा, जानें किस दिन होने जा रहा है शो, कैसे मिलेगी एंट्री
दुश्मन का निर्माण पूजा भट्ट और मुकेश भट्ट ने किया था. यह तनुजा चंद्रा की पहली निर्देशित फिल्म थी और हॉलीवुड फिल्म आई फॉर एन आई की रीमेक थी. काजोल ने विपरीत व्यक्तित्व वाली बहनों सोनिया और नैना की भूमिका निभाई. बहन सोनिया की एक सीरियल अपराधी गोकुल (आशुतोष) द्वारा हत्या कर दी जाने के बाद, नैना सोनिया की मौत का बदला लेने का फैसला करती है. वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार रेवती द्वारा निर्देशित फिल्म सलाम वेंकी में देखा गया था. वह इस साल के अंत में डिज्नी+ हॉटस्टार द गुड वाइफ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










