'सिर्फ जया बच्चन बोलते तो काफी होता…' आखिर ऐसा क्यों कहा Jaya Bachchan ने, बिग बी से जुड़ा है कनेक्शन
Jaya bachchan
जया बच्चन को जैसे ही राज्यसभा उपसभापति ने जया अमिताभ बच्चन कहकर संबोधित किया, एक्ट्रेस नाराज हो गई. इसपर एक्ट्रेस ने अपना बात रखते हुए कहा कि सर, सिर्फ जया बच्चन बोलते तो काफी होता.
Jaya Bachchan In Rajya Sabha: एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ जाती है. एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश पर वो नाराज होती दिखी. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. हरिवंश नारायण सिंह ने जया बच्चन को जया अमिताभ बच्चन कहकर बुलाया, तो उन्हें ये पसंद नहीं आया. एक्ट्रेस ने फिर जो कहा, वह आपको बताते हैं.
आखिर किस बात पर नाराज हो गईं जया बच्चन
राज्यसभा में उपसभापति हरिवंश ने जया बच्चन को जया अमिताभ बच्चन कहकर संबोधित किया, जो एक्ट्रेस को पसंद नहीं आया. हरिवंश ने उनसे कहा, “श्रीमती जया अमिताभ बच्चन जी, प्लीज.” जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें जवाब दिया, “सर, सिर्फ जया बच्चन बोलते तो काफी होता.” इसपर हरिवंश ने कहा, यहां पूरा नाम लिखा था तो मैंने रिपीट किया. इसपर एक्ट्रेस ने उनसे कहा, ये जो कोई नया तरीका है कि महिलाएं अपनी पति के नाम से जानी जाए.
फैंस ने वीडियो पर किया रिएक्ट
जया बच्चन ने आगे कहा, ”उनका कोई अस्तित्व नहीं. उनकी जो उपलब्धि ही नहीं है. ये जो नया शुरू हुआ है. मैं बस…” उसके बाद उपसभापति कहते हैं, आपकी बड़ी विशिष्ट उपलब्धि है. इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, महिलाओं का अपना अस्तित्व होता है. एक यूजर ने लिखा, मैम ने बहुत सही प्वाइंट बताया है. वहीं, पिछली बार जया बच्चन, करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आई थी. फिल्म को रिलीज हुए एक साल हो चुका है और इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने मुख्य किरदार निभाया था. पिछले साल ही मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










