Jaya Bachchan Birthday: जया बच्चन ने लिखी थी इस सुपरहिट फिल्म की कहानी, अमिताभ बच्चन ने किया था काम, डायलॉग्स आज भी हैं लोगों को याद

Jaya Bachchan
Jaya Bachchan Birthday: दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए और हर रोल में उन्होंने जान डाल दे दी.
Jaya Bachchan Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन आज अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई बेहतरीन और शानदार मूवीज की है. हालांकि उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम बंगाली फिल्म ‘महानगर’ से रखा था. उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म गुड्डी से एंट्री की. एक्ट्रेस ने करीब 80 से ज्यादा मूवीज की काम किया है और कई अवॉर्ड भी जीते है. एक्ट्रेस से नेता बनी जया बच्चन के बारे में क बातें जानते होंगे आप, लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने एक मूवी की कहानी भी लिखी थी. इस फिल्म में उनके पति और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने काम किया था.
मल्टी टैलेंटेड हैं जया बच्चन
क्या आपको फिल्म ‘शहंशाह’ याद है? ये मूवी साल 1988 में रिलीज हुई थी और इसमें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने काम किया था. इसकी कहानी जया बच्चन ने लिखी थी और इसका निर्देशन टीनू आनंद ने किया था. फिल्म की कहानी और डायलॉग दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए गए थे. एक डायलॉग तो काफी पॉपुलर हुआ था- रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप होते हैं, नाम है शहंशाह. एक अच्छी एक्ट्रेस के साथ जया एक अच्छी राइटर भी है.
जया बच्चन-अमिताभ बच्चन ने साथ में इन फिल्मों में किया है काम
गौरतलब है कि जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें सिलसिला, शोले, बंसी बिरजू, जंजीर, अभिमान, मिली और चुपके चुपके है. वहीं, साल 1973 में बिग बी और जया ने शादी कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान जया प्रेग्नेंट थीं. जिसके बाद साल 1976 में अभिषे क बच्चन का जन्म हुआ. 17 साल के लंबे ब्रेक के बाद जया ने फिल्म हजार चौरासी की मां से बड़े पर्दे पर वापसी की. हाल ही में एक्ट्रेस करण जौहर की मूवी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










