Jaat Star Cast Fees: गदर 2 के बाद जाट के लिए सनी देओल ने वसूली मोटी रकम, बाकी स्टार्स को मिली मामूली रकम
Jaat TV Premiere Date
Jaat Star Cast Fees: सनी देओल की आने वाली फिल्म 'जाट' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. इस फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. आइये जानते हैं स्टार्स ने मूवी के लिए फीस के तौर पर कितनी वसूली की.
Jaat Star Cast Fees: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जाट’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फैंस इस फिल्म में सनी देओल के जबरदस्त एक्शन अवतार को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. फिल्म में उनकी टक्कर दमदार अभिनेता रणदीप हुड्डा से होगी, जिससे कहानी और भी दिलचस्प बन गई है. करीब 200 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म के लिए सनी देओल समेत सभी कलाकारों ने अच्छी खासी फीस ली है.
सनी देओल (Sunny Deol)
सुपरस्टार सनी देओल अपनी फिल्मों के लिए अक्सर 50 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने फिल्म ‘जाट’ में अपने दमदार किरदार के लिए 50 करोड़ रुपये की फीस ली है. उनके एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें इतनी बड़ी रकम देने का फैसला किया.
रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda)
रणदीप हुड्डा फिल्म ‘जाट’ में सनी देओल के साथ दमदार भिड़ंत करते नजर आएंगे. इस फिल्म में वह राणातुंगा के किरदार में दिखेंगे, जो कहानी में जबरदस्त टकराव लाएगा. इस रोल के लिए रणदीप हुड्डा को करीब 5 से 7 करोड़ रुपये की फीस मिली है.
राम्या कृष्णन (Ramya Krishnan)
राम्या कृष्णन अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने कई साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘जाट’ में अपने किरदार के लिए उन्हें करीब 70 लाख रुपये की फीस मिली है.
विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh)
विनीत कुमार सिंह अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं और हाल ही में उन्होंने ‘छावा’ में कवी कलश का किरदार निभाया था. अब वे फिल्म ‘जाट’ में दिखाई देंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए उन्हें करीब 1 से 2 करोड़ रुपये की फीस मिली है.
सैयामी खेर (Saiyami Kher)
सैयामी खेर इस फिल्म में एक लेडी पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाती नजर आएंगी. टाइम्स नाउ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस किरदार के लिए उन्हें करीब 1 करोड़ रुपये की फीस मिली है.
रेजिना कैसेंड्रा (Regina Cassandra)
रेजिना कैसेंड्रा को फिल्म में भारती का किरदार निभाने का मौका मिला है. उनका रोल कहानी में अहम बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए उन्हें करीब 80 से 90 लाख रुपये की फीस मिली है.
जगपति बाबू (Jagapathi Babu)
साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता जगपति बाबू इस फिल्म में सीबीआई ऑफिसर सत्यमूर्ति के किरदार में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रोल के लिए उन्हें करीब 1 करोड़ रुपये की फीस मिली है.
यह भी पढ़ें- Jaat Movie में सनी देओल के दिल पर दस्तक देने वाली रेजिना कैसेंड्रा कौन है? कभी ‘लेस्बियन’ बन मचाया बवाल
यह भी पढ़ें-Ajay Devgn Net Worth: कितने करोड़ के मालिक है रेड 2 के अमय पटनायक, जानिए उनकी नेटवर्थ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










