Ajay Devgn Net Worth: कितने करोड़ के मालिक है रेड 2 के अमय पटनायक, जानिए उनकी नेटवर्थ

Updated:
विज्ञापन

अजय देवगन जल्द ही एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे फोटो- इंस्टाग्राम

Ajay Devgn Net Worth: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म रेड 2, 1 मई को थिएटर में रिलीज होने वाली है. इसमें एक्टर अमय पटनायक के रूप में नजर आएंगे. आइये जानते हैं कितने करोड़ के मालिक हैं एक्टर.

विज्ञापन

Ajay Devgn Net Worth: अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. एक्टर इन-दिनों अपनी नई फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर ट्रेंड में है. अमय पटनायक बनकर वह फिर से दर्शकों को एंटरटेन करेंगे. मोस्ट अवेटेड मूवी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आइये एक नजर उनकी नेटवर्थ पर डालते हैं.

कितने करोड़ के मालिक हैं अजय देवगन

GQ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन की कुल संपत्ति 427 करोड़ रुपये है. मुंबई में उनका शिवशक्ति नाम का आलीशान बांग्ला है, जिसकी कीमत 60 करोड़ रुपये है. अजय-काजोल का लन्दन के पार्क लेन में भी एक घर है, जिसकी कीमत करीब 54 करोड़ है. कार कलेक्शन की बात करें तो अजय देवगन के पास रेंज रोवर वोग, मासेराती क्वाट्रोपोर्टे, ऑडी Q7, बीएमडब्ल्यू Z4, मिनी कंट्रीमैन, मर्सिडीज-मेबैक जी एलएस 600 और 7 करोड़ की रोल्स रॉयस कलिनन है.

कई कंपनियों के मालिक है अजय देवगन

अजय देवगन ने कई कंपनियों में इन्वेस्ट किया है. साल 2000 में उन्होंने देवगन फिल्म्स के नाम से प्रोडक्शन हाउस का निर्माण किया. इसके अलावा उनकी NY VFXWaala नामक विजुअल इफेक्ट्स कंपनी भी है. इस कंपनी ने 63 से ज्यादा फिल्मों के लिए काम किया है. मिंट के अनुसार, इससे सालाना 29 करोड़ की कमाई होती है. उन्होंने 2017 में दिल्ली एनसीआर में पहली मल्टीप्लेक्स चेन NY सिनेमा की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने ADI नामक कंपनी बनाई. अजय-काजोल ने मिलकर NY चैरिटी फाउंडेशन की भी स्थापना की.

यह भी पढ़ें- Jaat Movie में सनी देओल के दिल पर दस्तक देने वाली रेजिना कैसेंड्रा कौन है? कभी ‘लेस्‍बियन’ बन मचाया बवाल

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola