24 साल बाद टीवी पर माधुरी दीक्षित की वापसी,'कोण होणार करोडपती' में दिखेंगी नए अंदाज में

Updated:
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित, फोटो - इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्टिंग के लिए लौट रही हैं. वह 'कौन बनेगा करोड़पति' के मराठी वर्जन 'कोण होणार करोडपती' को होस्ट करेंगी.

विज्ञापन

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित एक बार फिर टीवी पर नई भूमिका में नजर आने वाली हैं. लंबे समय से फिल्मों और डांस रियलिटी शोज में अपनी पहचान बनाने वाली माधुरी अब क्विज शो 'कोण होणार करोडपती' (Kon Honar Crorepati) को होस्ट करेंगी. यह शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का मराठी वर्जन है. मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो जारी कर दिया है. इसमें माधुरी हरे और सुनहरे रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं. उन्होंने पारंपरिक सोने के गहनों के साथ महाराष्ट्रीयन नथ पहनी हुई है. उनका यह अंदाज शो के मराठी कलेवर को पूरी तरह दिखाता है.

24 साल बाद होस्ट की कुर्सी पर बैठेंगी माधुरी

माधुरी दीक्षित टीवी की दुनिया से नई नहीं हैं. वह कई डांस रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभा चुकी हैं. हालांकि, बतौर होस्ट उनकी वापसी काफी खास है. करीब 24 साल बाद वह एक बार फिर टीवी शो की होस्ट करती दिखाई देंगी. इससे पहले माधुरी ने साल 2002 में ‘कहीं न कहीं कोई है’ शो को होस्ट किया था. अब इतने लंबे अंतराल के बाद वह क्विज शो की होस्ट बनकर दर्शकों के सामने आएंगी.

प्रोमो में दिखा खास महाराष्ट्रीयन लुक

'कोण होणार करोडपती' के पहले प्रोमो में माधुरी का ट्रेडिशनल अवतार देखने को मिल रहा है. हरी और गोल्डन साड़ी, पारंपरिक गहने और महाराष्ट्रीयन नथ में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं. प्रोमो में माधुरी मराठी में शो की शुरुआत करती नजर आती हैं. वह बताती हैं कि अब महाराष्ट्र के घरों में ज्ञान और सवालों से जुड़ी नई बातचीत शुरू होने वाली है. उनके अंदाज से साफ है कि शो में क्विज के साथ मनोरंजन का तड़का भी देखने को मिलेगा.

ज्ञान के साथ सपनों की कहानी भी होगी खास

‘कोण होणार करोडपती’ सिर्फ सवाल-जवाब तक सीमित नहीं रहेगा. शो में कंटेस्टेंट्स के ज्ञान के साथ उनकी निजी कहानियों और सपनों को भी जगह मिलेगी. हर सवाल उनके लिए आगे बढ़ने का एक नया मौका होगा. माधुरी ने भी इस नए सफर को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि वह इस शो के जरिए ज्ञान, सपनों और संभावनाओं से जुड़ी एक खास यात्रा का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं.

सोनी मराठी और सोनी लिव पर आएगा शो

‘कोण होणार करोडपती’ का प्रसारण सोनी मराठी पर किया जाएगा. दर्शक इसे सोनी लिव पर स्ट्रीम भी कर सकेंगे. हालांकि, मेकर्स ने अभी शो की प्रीमियर डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

ये भी पढ़ें: सारा अली खान को कितना जानते हैं? बर्थडे पर जानिए एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola