रिजर्वेशन पर सवाल उठाना पड़ा भारी? रैपर शेंटी शर्मा बोले- मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां
शेंटी शर्मा, फोटो - इंस्टाग्राम
रैपर शेंटी शर्मा ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि रिजर्वेशन में सुधार और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.
रैपर और गायक शेंटी शर्मा इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि रिजर्वेशन व्यवस्था में सुधार की बात करने और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. हालांकि, उनके इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
इंस्टाग्राम पर बताई अपनी बात
शेंटी शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वह किसी छात्र या समुदाय के खिलाफ नहीं हैं. उनका कहना है कि वह सिर्फ रिजर्वेशन व्यवस्था को लेकर निष्पक्ष और ईमानदार चर्चा चाहते हैं. रैपर ने यह भी कहा कि धमकियां उन्हें अपने सवाल उठाने से नहीं रोक सकतीं. उन्होंने अपने समर्थकों से मजबूत बने रहने और सवाल पूछते रहने की अपील भी की.
- सैंटी शर्मा ने रिजर्वेशन व्यवस्था पर निष्पक्ष और ईमानदार चर्चा की मांग की.
- उन्होंने कहा कि वह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और उसके संस्थापकों के पीछे की सच्चाई पर बोलना जारी रखेंगे.
- उन्होंने कहा कि धमकियां उन्हें चुप नहीं करा सकतीं.
- सैंटी शर्मा ने कहा कि अगर सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ती है, तो वह इसके लिए तैयार हैं.
- उन्होंने लोगों से मजबूत बने रहने और सवाल पूछते रहने की अपील की.

कौन हैं शेंटी शर्मा?
शेंटी शर्मा का असली नाम गणेश शर्मा बताया जाता है. वह मध्य प्रदेश के रतलाम से ताल्लुक रखते हैं और रैपर, गायक और गीतकार के तौर पर काम करते हैं. उन्होंने करीब एक दशक पहले संगीत की दुनिया में कदम रखा था. शेंटी ने शुरुआत में अपने संगीत को ऑनलाइन रिलीज किया और धीरे-धीरे स्वतंत्र संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाई. वह रैप और आधुनिक संगीत के साथ-साथ फिल्मों के लिए भी काम कर चुके हैं.
2025 में रिलीज किया था ‘रीबॉर्न’
शेंटी शर्मा ने साल 2025 में अपना स्टूडियो एल्बम ‘रीबॉर्न’ रिलीज किया था. इस एल्बम को उनके संगीत करियर के अहम पड़ावों में गिना जाता है. इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म ‘हाउसफुल 5’ से भी जुड़े रहे हैं. स्वतंत्र संगीत से शुरुआत करने के बाद फिल्मों में काम करना उनके करियर का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
View on Instagram
‘रिजर्वेशन हटाओ- अगस्त क्रांति’ अभियान से भी चर्चा में
शेंटी शर्मा ने इसी महीने ‘रिजर्वेशन हटाओ- अगस्त क्रांति’ नाम से एक अभियान शुरू किया है. इस अभियान के जरिए वह रिजर्वेशन नीति और उसमें बदलाव को लेकर सार्वजनिक चर्चा की मांग कर रहे हैं. अपने बयानों और इस अभियान के कारण शेंटी शर्मा सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं. अब उनके जान से मारने की कथित धमकियों वाले दावे ने इस पूरे मामले को और सुर्खियों में ला दिया है.
ये भी पढ़ें: उर्मिला मातोंडकर से तलाक के बाद मोहसिन अख्तर ने की दूसरी शादी, नई पत्नी संग शेयर कीं तस्वीरें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










