"छवि खराब करने की हो रही कोशिश.." मौनी रॉय के समर्थन में उतरे अर्जुन बिजलानी, बोले- सब जानबूझकर किया जा रहा है

Updated:
विज्ञापन

मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी, फोटो - इंस्टाग्राम

अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय की पुरानी दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है. मौनी रॉय की छवि खराब करने की कोशिश के आरोपों पर अर्जुन ने खुलकर बात की है और डेटिंग की खबरों को खारिज किया है.

विज्ञापन

अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय की पुरानी दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है. दोनों के साथ डिनर का एक वीडियो सामने आने के बाद उनके डेटिंग करने की खबरें सोशल मीडिया पर फैलने लगी थीं. अब अर्जुन ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की है और मौनी का बचाव किया है.

डेटिंग की खबरों पर अर्जुन ने दिया जवाब

अर्जुन ने बताया कि वह और मौनी कई बार साथ में डिनर कर चुके हैं. उनके मुताबिक, दोनों की दोस्ती काफी पुरानी है और सिर्फ साथ में नजर आने से उनके रिश्ते को रोमांटिक रंग देना सही नहीं है. अर्जुन ने कहा कि वह शुरुआत में इन खबरों को नजरअंदाज कर रहे थे. लेकिन जब उनके करीबी दोस्तों ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देनी शुरू की, तो उन्हें लगा कि इस पर अपनी बात रखना जरूरी है.

View on Instagram

‘कोई मौनी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है’

अर्जुन ने मौनी का बचाव करते हुए दावा किया कि पिछले कुछ समय से कोई उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि मौनी की शराब पीने को लेकर भी सोशल मीडिया पर टिप्पणियां की जा रही हैं. अर्जुन ने कहा कि किसी की पार्टी करना या अपनी जिंदगी को अपनी तरह से जीना सामान्य बात है. उनके मुताबिक, ऐसी बातों के आधार पर किसी व्यक्ति के बारे में राय बनाना ठीक नहीं है.

View on Instagram

15 साल से ज्यादा पुरानी है दोनों की दोस्ती

अर्जुन और मौनी की दोस्ती एक दशक से भी ज्यादा पुरानी है. दोनों ने एकता कपूर के लोकप्रिय धारावाहिक ‘नागिन’ में साथ काम किया था. इसी दौरान दोनों की दोस्ती मजबूत हुई और बाद में भी दोनों एक-दूसरे के करीबी बने रहे. अर्जुन इससे पहले भी मौनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर सामने आई अफवाहों पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं. उनका कहना है कि कई साल पुरानी दोस्ती को सिर्फ एक साथ डिनर करने या बाहर घूमने के आधार पर अलग नजरिए से देखना सही नहीं है.

अर्जुन की पत्नी ने भी किया रूमर्स को खारिज

अर्जुन की पत्नी नेहा स्वामी ने भी दोनों की डेटिंग की खबरों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि उस दिन वह भी उनके साथ जाने वाली थीं, लेकिन किसी वजह से नहीं जा सकीं. इस तरह अर्जुन और उनकी पत्नी दोनों ने मौनी के साथ उनके रिश्ते को लेकर चल रही डेटिंग की अटकलों को खारिज कर दिया है.

ये भी पढ़ें: ‘CD बनाकर सुनते हैं मेरे गाने...’ भारत में 10 साल से दूर आतिफ असलम ने बताया, कैसे आज भी फैंस तक पहुंच रही है उनकी आवाज


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola