कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ का गेम ओवर, छठे दिन भी नहीं दिखा बड़ा उछाल

Updated:
विज्ञापन

कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ , फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bharat Bhhagya Viddhaata Collection: क्या आप जानते हैं कि कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ को दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है? आइए आपको बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली.

विज्ञापन

Bharat Bhhagya Viddhaata Collection: कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है. 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान नर्सिंग स्टाफ की बहादुरी पर आधारित फिल्म की कमाई हर दिन गिरती जा रही है. कंगना की मूवी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. आइए जानते हैं छठे दिन फिल्म ने कितना कारोबार किया.

विज्ञापन

छठे दिन की कमाई में आई गिरावट

निर्देशक मनोज तापड़िया की यह फिल्म अपने पहले सप्ताह की ओर बढ़ रही है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को 0.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अब तक फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 6.10 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Day 1 (पहला शुक्रवार)- 1.00 करोड़
  • Day 2 (पहला शनिवार)- 1.45 करोड़
  • Day 3 (पहला रविवार)- 1.80 करोड़
  • Day 4 (पहला सोमवार)- 0.65 करोड़
  • Day 5 (पहला मंगलवार)- 0.65 करोड़
  • Day 6 (पहला बुधवार)- 0.55 करोड़

कुल कलेक्शन- 6.10 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर मिल रही कड़ी टक्कर

फिल्म को टिकट खिड़की पर मजबूत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. कंगना रनौत की इस फिल्म की टक्कर महाअक्षय चक्रवर्ती की ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज़ ऑफ द पास्ट’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’, मनोज बाजपेयी और चिन्मय मांडलेकर स्टारर ‘गवर्नर’ से हो रही है. इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘बैकरूम्स’ भी सिनेमाघरों में मौजूद है.

26/11 के अनसुने नायकों की कहानी

‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की बहादुरी, त्याग और साहस को बड़े पर्दे पर दिखाती है. फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, प्रसाद ओक, ईशा डे समेत कई नजर आए हैं. फिल्म में कंगना रनौत ने गीता माधव कांबले का किरदार निभाया है.

यह भी पढ़ें- आखिर Orry की कमाई का राज क्या है? पहली बार खुलकर बताया कमाई का तरीका, सुनकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola