Drishyam 3: 'अतीत कभी चुप नहीं रहता', मोहनलाल ने 'दृश्यम 3' का किया ऐलान, अजय देवगन के फैंस हो गए खुश
Drishyam 3
Drishyam 3: क्राइम-थ्रिलर फिल्म दृश्यम का तीसरा पार्ट आने वाला है और ये कंफर्म हो चुका है. सुपरस्टार मोहनलाल ने एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी फैंस को दी. ये गुडन्यूज आने के बाद अजय देवगन के चाहने वाले भी खुश हो गए.
Drishyam 3: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की क्राइम-थ्रिलर फिल्म दृश्यम को दर्शक भूले नहीं होंगे. फिल्म की कहानी ऐसी थी, जिसने दर्शकों को अंत कर अपनी सीट से बांधे रखा था. फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट इसके क्लाइमैक्स में छिपा होता है. दृश्यम और दृश्यम 2 दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म का हिंदी रीमेक भी बना था, जिसमें अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता ने मुख्य रोल प्ले किया था. हिंदी वाले मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर मोहनलाल ने नया अपडेट दिया है.
दृश्यम 3 को लेकर सामने आया ये अपडेट
सुपरस्टार मोहनलाल ने कंफर्म किया है कि दृश्यम 3 बन रही है. उन्होंने निर्देशक जीतू जोसेफ और निर्माता एंटनी पेरुंबवूर के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, अतीत कभी चुप नहीं रहता. दृश्यम 3 कंफर्म है. ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सिर्फ एक हत्या, 3 भाग और आने वाले कई और. अब तक की सबसे बेहतरीन कहानियों और पटकथाओं में से एक. एक यूजर ने लिखा, क्लासिक अपराधी वापस आ गया है. एक यूजर ने लिखा, वॉव इसका इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, अजय सर वाली फिल्म कब आएगी.
दृश्यम की क्या है कहानी
फिल्म दृश्यम के कई भाषाओं हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगु में रीमेक बन चुके हैं. हिंदी वाले दृश्यम में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता ने मुख्य रोल निभाया हैं. फिल्म की कहानी विजय सालगांवकर की है, जो अपने परिवार के साथ गोवा में खुशी-खुशी रहता है. एक दिन विजय की बेटी के हाथों एक अपराध हो जाता है, जिसे विजय अपनी सूझबूझ और चतुराई से सुलझाता है. तब्बू फिल्म में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आई है. विजय हर बार पुलिस से दो कदम आगे होता है और अपने परिवार को बचाने के लिए कुछ भी करता है.
यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस बार सोनाक्षी सिन्हा से नहीं बल्कि इस हसीना संग फरमाएंगे इश्क
यह भी पढ़ें- Highest Paid OTT Actors In India: सैफ- अजय या करीना कपूर, ओटीटी की दुनिया में कौन लेता हैं सबसे ज्यादा फीस?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










