Highest Paid OTT Actors In India: सैफ- अजय या करीना कपूर, ओटीटी की दुनिया में कौन लेता हैं सबसे ज्यादा फीस?

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Jan 2025 2:19 PM

विज्ञापन

Highest Paid OTT Actors In India

Highest Paid OTT Actors In India:अजय देवगन, जयदीप अहलावत, सैफ अली खान ओटीटी की दुनिया में कदम रख चुके हैं. अब ओटीटी में इन सब में से कौन सबसे ज्यादा फीस लेता है, इसके बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Highest Paid OTT Actors In India: कोविड-19 के बाद ओटीटी की दुनिया काफी बड़ी हो गई है. अब दर्शकों की एक बड़ी संख्या ओटीटी पर फिल्में औऱ वेब सीरीज देखना पसंद करती है. लोग घर बैठे ही फैमिली के साथ मूवीज ओटीटी पर एंजॉय करते हैं. कई बॉलीवुड एक्टर्स ने ओटीटी की दुनिया में कदम रख लिया है. लिस्ट में अजय देवगन से लेकर जयदीप अहलावत का नाम शामिल है. चलिए आपको बताते हैं कौन एक्टर ओटीटी पर सबसे ज्यादा फीस लेता है.

अजय देवगन

अजय देवगन 3 दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. उन्होंने कई सुपरहिट मूवीज दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर ने हॉटस्टार की वेब सीरीज रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस के लिए 125 करोड़ रुपये चार्ज किया था. इस वेब सीरीज से उन्होंने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था. गौरतलब है कि अजय पिछली बार सिंघम अगेन में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी.

जयदीप अहलावत

जयदीप अहलावत ने कई ओटीटी फिल्मों में काम किया है, जिसमें थ्री ऑफ अस, महाराज,पाताल लोक शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर ने ओटीटी के प्रोजेक्ट में काम करने के लिए 20 करोड़ रुपये लेते हैं. हाल ही में पाताल लोक के सीजन 2 में नजर आए थे.

सैफ अली खान

सेक्रेड गेम्स और तांडव जैसे पॉपुलर वेब सीरीज में काम करने वाले सैफ अली खान ओटीटी की दुनिया में अपना नाम बना चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर ओटीटी प्रोजेक्ट के लिए 15 करोड़ रुपये लेते हैं.

पंकज त्रिपाठी

मिर्जापुर फ़्रैंचाइज़ में कालीन भैया के किरदार से पॉपुलर हुए पंकज त्रिपाठी ओटीटी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम है. एक्टर ओटीटी प्रोजेक्ट में काम करने के लिए 12 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं.

करीना कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ओटीट प्रोजेक्ट में काम करने के लिए 10-12 करोड़ की फीस चार्ज करती हैं. करीना एक पॉपुलर एक्ट्रेस है और उन्होंने कई सुपरहिट मूवीज दी है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola