Son of Sardaar 2 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस बार सोनाक्षी सिन्हा से नहीं बल्कि इस हसीना संग फरमाएंगे इश्क
Son of Sardaar 2
Son of Sardaar 2: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म सन ऑफ सरदार 2 किस दिन रिलीज होगी, इसकी जानकारी सामने आ गई है. फिल्म में उनके साथ इस बार सोनाक्षी सिन्हा नहीं होंगी.
Son of Sardaar 2: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. पिछले साल फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में शुरू हुई थी. अब फिल्म किस दिन रिलीज होगी, इसपर अपडेट आया है. मेकर्स ने रिवील कर दिया है कि फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सन ऑफ सरदार 2, सन ऑफ सरदार का सीक्वल है, जो साल 2012 में रिलीज हुई थी. इसमें अजय के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा थीं.
सन ऑफ सरदार 2 इस दिन होगी रिलीज
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर सन ऑफ सरदार 2 को लेकर लिखा, अजय देवगन की फिल्म 25 जुलाई 2025 में रिलीज हो रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में संजय दत्त सीक्वल में एक बार फिर से अपनी भूमिका को दोहराते दिखेंगे. उनके साथ मुकुल देव और विंदू दारा सिंह भी फिल्म में होंगे. इसके अलावा कुबरा सैत, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, शरत सक्सेना, रोशनी वालिया, अश्विनी कालसेकर भी फिल्म का हिस्सा होंगे.
मृणाल ठाकुर ने पोस्ट किया था ये वीडियो
पिछले साल अगस्त 2024 में मृणाल ठाकुर ने सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें चंकी पांडे और दीपाक डोबरियाल नजर आए थे. वीडियो की शुरुआत अजय देवगन के सिर पर रुमाल बांधकर गुरुद्वारे में प्रार्थना करने और जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल का नारा लगाने से होती है. इसके बाद एक्ट्रेस नजर आती है, जो पिंक और येलो सलवार सूट पहने दिखती है. वह ढोल बजाते और भांगड़ा करते दिखती है. वीडियो शेयर कर मृणाल ने लिखा था, शूटिंग आरंभ हो गई है जी.
अजय देवगन की आने वाली फिल्में
अजय देवगन के पास फिलहाल कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं. उनकी फिल्म आजाद आज यानी 17 जनवरी को रिलीज हुई है, जिसमें अमन देवगन और राशा थडानी नजर आए हैं. इसके अलावा एक्टर रेड 2 में भी दिखेंगी, जो 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें– सन ऑफ सरदार 2: फिर आमने-सामने होंगे अजय देवगन और संजय दत्त, सोनाक्षी का फिल्म से कटा पता
यह भी पढ़ें– Azaad Review: दिल को छू जाती है ‘आजाद’, राशा थडानी-अमन देवगन का चला जादू, अजय देवगन का दिखा अलग अंदाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










