Dhurandhar 3: क्या बनेगी धुरंधर 3? कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Mar 2026 10:12 AM
रणवीर सिंह और मुकेश छाबड़ा, फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar 3: धुरंधर 3 को लेकर चल रही अफवाहों पर मुकेश छाबड़ा ने विराम लगा दिया है. वायरल पोस्टर और क्लाइमेक्स के चलते चर्चाएं जरूर बढ़ी, लेकिन अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
Dhurandhar 3: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसी बीच फिल्म के तीसरे पार्ट यानी धुरंधर 3 को लेकर अफवाहों का दौर तेज हो गया. अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई सामने रखी है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
मुकेश छाबड़ा ने अफवाहों को किया खारिज
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने जूम संग एक इंटरव्यू में साफ कहा कि फिलहाल धुरंधर 3 को लेकर कोई प्लान नहीं है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं, लेकिन उनमें कोई सच्चाई नहीं है. रणवीर सिंह के जसकीरत सिंह रांगी के किरदार में वापसी को लेकर भी उन्होंने इन खबरों को गलत बताया. मुकेश ने यह भी कहा कि अगर भविष्य में इस फ्रेंचाइजी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा होती है, तो वह खुद या फिल्म के मेकर्स इसकी जानकारी देंगे.
वायरल पोस्टर ने बढ़ाई थी चर्चा
दरअसल, धुरंधर 3 की खबरों को उस समय हवा मिली जब सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हुआ. इसमें फिल्म का नाम धुरंधर: मेहम बताया गया था और 14 जून की रिलीज डेट भी दी गई थी. यह भी दावा किया गया था कि फिल्म का मुकाबला यश की फिल्म टॉक्सिक से होगा. हालांकि, धुरंधर 2 रिलीज़ होने के बाद इन सभी दावों को गलत साबित कर दिया गया और किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.
धुरंधर 2 का क्लाइमेक्स बना चर्चा का कारण
फिल्म के अंत ने भी फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. कहानी में रणवीर सिंह का किरदार जसकीरत सिंह रागी जो पाकिस्तान में हमजा अली मजारी के नाम से रह रहा होता है, आखिरकार भारत लौट आता है. क्लाइमेक्स में वह अपने दुश्मन मेजर इकबाल को खत्म कर देता है. इसके बाद उसे हिरासत में लिया जाता है, लेकिन बाद में वह रिहा हो जाता है. भारत लौटने के बावजूद वह अपने परिवार से दूरी बनाए रखने का फैसला करता है, जो कहानी को एक अलग मोड़ देता है.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: क्या 5वें दिन भी नहीं थमी धुरंधर 2 की रफ्तार? सोमवार को कितने करोड़ की कमाई हुई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










