बुधवार को ‘Bhoot Bangla’ ने पलटा गेम, वहीं ‘Dhurandhar 2’ ने की रिकॉर्ड कमाई; देखें रांची में कहां और कितने बजे हैं शोज

Updated:
विज्ञापन
बुधवार को ‘Bhoot Bangla’ ने पलटा गेम, वहीं ‘Dhurandhar 2’ ने की रिकॉर्ड कमाई; देखें रांची में कहां और कितने बजे हैं शोज

धुरंधर 2 बनाम भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2 vs Bhoot Bangla Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने हैं. बुधवार को किस फिल्म ने ज्यादा कमाई की और कौन निकला आगे, जानें पूरा कलेक्शन रिपोर्ट.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 vs Bhoot Bangla Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बड़ी फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है, तो दूसरी ओर अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ भी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल हो रही है.

जहां ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 56 दिन हो चुके हैं, वहीं ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में लगभग एक महीना पूरा होने वाला है. अब सवाल ये है कि आखिर किस फिल्म ने बुधवार को ज्यादा कमाई की और किसने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी? आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का ताजा कलेक्शन.

धुंधर 2 बनाम भूत बंगला में कौन आगे?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2 ने रिलीज के 56वें दिन यानी बुधवार को करीब 0.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की कुल कमाई अब कई भाषाओं को मिलाकर इस तरह पहुंच चुकी है—

  • Hindi: ₹1,075.77 करोड़
  • Telugu: ₹43.03 करोड़
  • Tamil: ₹19.79 करोड़
  • Kannada: ₹3.85 करोड़
  • Malayalam: ₹1.77 करोड़

यानी फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब ₹1,144.21 करोड़ हो चुका है. इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ साल 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

वहीं दूसरी तरफ, ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 27वें दिन बुधवार को शानदार 1.25 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर ₹163.05 करोड़ तक पहुंच गया है.

बुधवार को किसकी हुई जीत?

अगर सिर्फ बुधवार की कमाई की बात करें, तो ‘भूत बंगला’ ने ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया. जहां रणवीर सिंह की फिल्म 56वें दिन 0.37 करोड़ ही जुटा पाई, वहीं अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ने 1.25 करोड़ का कारोबार कर बाजी मार ली.

हालांकि ओवरऑल कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर 2’ अभी भी काफी आगे चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर उसका दबदबा कायम है.

रांची में गुरुवार को ‘भूत बंगला’ की शो टाइमिंग्स

रांची में गुरुवार को ‘धुरंधर 2’ की शो टाइमिंग्स

यह भी पढ़ें: Bollywood-South Box Office Clashes: सलमान वर्सेज प्रभास तक, 2026-2027 के बीच इन सुपरस्टार्स की टक्कर से हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola