Dharmendra Latest Health Update: धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सनी देओल का पहला बयान आया सामने, कहा- वह घर पर आराम करेंगे

धर्मेंद्र और सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम
Dharmendra Latest Health Update: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज आज सुबह मिल गया है. सनी देओल की टीम ने अब बयान जारी कर कहा, “मिस्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वे घर पर ही आराम करते हुए ठीक होंगे.”
Dharmendra Latest Health Update: वेटरन एक्टर धर्मेंद्र की खराब तबीयत ने सेलेब्स से लेकर फैंस को काफी परेशान कर दिया. हॉस्पिटल ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. आज सुबह धर्मेंद्र को लेकर राहत की खबर आई कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई. ये खबर जानकर उनके चाहने वाले काफी खुश है. हालांकि उनकी हालत कैसी है अब इस पर सनी देओल की टीम ने अपडेट दिया है. टीम ने फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए उनका आभार भी जताया है.
धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, धर्मेंद्र अब डिस्चार्ज हो गए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बताया गया कि एक्टर को एंबुलेंस से घर ले जाया गया है. अब सनी देओल की टीम ने बयान जारी कर कहा, “मिस्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वे घर पर ही आराम करते हुए ठीक होंगे. हम मीडिया और आम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे आगे किसी भी तरह की अटकलों से बचें और इस दौरान उनकी और उनके परिवार की निजता का सम्मान करे. हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं. कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वे आपसे प्यार करते हैं.”
इस वजह से फेक न्यूज पर भड़क गई थी हेमा मालिनी
सोमवार को अचानक धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने की खबरें सामने आई. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस और उनके चाहने वाले उनके लिए काफी परेशान हो गए. ऐसी अफवाह फैलने लगी कि उनका निधन हो गया. जिसके बाद हेमा मालिनी इन खबरों पर काफी भड़क गई. उन्होंने झूठी खबर फैलाने पर चैनल और मीडिया पर नाराजगी जताई. एक्ट्रेस ने कहा था, ”यह बेहद अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें.”
यह भी पढ़ें– Dharmendra Vs Hema Malini Net Worth: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में किसके पास है ज्यादा दौलत? आंकड़े कर देंगे हैरान
यह भी पढ़ें– Dharmendra Vs Sunny Deol Net Worth: धर्मेंद्र या सनी देओल, जानें कौन है सबसे ज्यादा अमीर, करोड़ों में नेटवर्थ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










