Dharmendra Vs Sunny Deol Net Worth: धर्मेंद्र या सनी देओल, आखिर कौन है ज्यादा अमीर? जानें पिता-पुत्र की कुल संपत्ति का अंतर

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Nov 2025 3:16 PM

विज्ञापन

धर्मेंद्र या सनी देओल, आखिर कौन है ज्यादा अमीर, फोटो- इंस्टाग्राम

Dharmendra Vs Sunny Deol Net Worth: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र छह दशक से ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय थे. उनके बेटे सनी देओल फिल्म इंडस्ट्री में अभी भी काम कर रहे हैं. ऐसे में दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Dharmendra Vs Sunny Deol Net Worth: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री काफी दुखी है. आज 24 नवंबर को एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छु्ट्टी मिली थी. हालांकि हॉस्पिटल में जब वह एडमिट थे तो उनसे शाहरुख खान,सलमान खान,गोविंदा उनसे मिलने पहुंचे थे. धर्मेंद्र ने फिल्म इंडस्ट्री में छह दशक स ज्यादा का वक्त बिताया था. आइए आपको बताते हैं कि धर्मेंद और उनके बेटे सनी में से कौन ज्यादा अमीर.

धर्मेंद्र की नेट वर्थ

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र की नेट वर्थ 500 करोड़ रुपये है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र की कुल संपत्ति 335 करोड़ रुपये है. उनके पास लोनावाला में एक फॉर्महाउस है, जो 100 एकड़ में फैला हुआ है. इस फॉर्महाउस में स्विमिंग पूल, एक्वा थेरेपी एरिया भी है. अक्सर एक्टर इस फॉर्महाउस से अपना वीडियो शेयर करते रहते थे. इसके अलावा महाराष्ट्र में 17 करोड़ रुपये से प्रॉपर्टी भी उनके पास है. कार कलेक्शन में उनके पास Range Rover Evoque और Mercedes-Benz SL500 है.

सनी देओल की कुल संपत्ति कितनी?

न्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल की नेट वर्थ 2025 में 130 करोड़ रुपये है. इसके अलावा एक्टर के पास 6 करोड़ रुपये का विले पार्ले में एक बंगला है. एक्टर अपने परिवार के साथ जुहू में एक बंगले में रहते हैं. उनके पास मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल्स में भी एक बड़ा घर है, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी के पास पंजाब में पैतृक जमीन और इंग्लैंड में भी प्रॉपर्टी है. उनके पास कई लग्जरी कार है, जिसमें ऑडी A8L, लैंड रोवर डिफेंडर 110, रेंज रोवर, मर्सिडीज-बेंज SL500, पोर्श 911 GT3 है.

यह भी पढ़ें– Dharmendra Vs Hema Malini Net Worth: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में किसके पास है ज्यादा दौलत? आंकड़े कर देंगे हैरान

यह भी पढ़ें– Dharmendra News Live Updates

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola