द केरला स्टोरी 2: 13वें दिन कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन, क्या सिनेमाघरों में बनी हुई है पकड़?

Updated:
विज्ञापन

द केरला स्टोरी 2 का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 13: ‘द केरला स्टोरी 2’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई जैसा पहले पार्ट ने किया था. हर दिन के साथ इसकी रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती दिख रही.

विज्ञापन

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 13: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये के करीब कमाई की थी. पहले पार्ट को दर्शकों से अच्छा रिएक्शन मिला था. इसी वजह से ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को जब रिलीज किया गया तो दर्शकों को इससे काफी उम्मीदें थी. फिल्म को लेकर शुरुआत में अच्छा उत्साह देखने को मिला, लेकिन फिर हर दिन के साथ इसकी कमाई घटती गई. आइए आपको 13वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना रहा कलेक्शन?

फिल्म को रिलीज हुए करीब दो हफ्ते हो चुके हैं. sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 13वें दिन 1.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. मूवी ने अब टोटल कमाई 38.64 करोड़ रुपये की कर ली है. अब देखना होगा कि क्या ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ 50 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी या नहीं. मौजूदा कलेक्शन को देखते हुए यह थोड़ा मुश्किल लग रहा है.

हर दिन की कमाई का पूरा हिसाब

  • दिन 1- 0.75 करोड़ रुपये
  • दिन 2- 4.65 करोड़ रुपये
  • दिन 3- 4.75 करोड़ रुपये
  • दिन 4- 2.5 करोड़ रुपये
  • दिन 5- 4 करोड़ रुपये
  • दिन 6- 3.65 करोड़ रुपये
  • दिन 7- 2.19 करोड़ रुपये
  • दिन 8- 2.75 करोड़ रुपये
  • दिन 9- 3.75 करोड़ रुपये
  • दिन 10- 3.37 करोड़ रुपये
  • दिन 11- 1.85 करोड़ रुपये
  • दिन 12- 1.85 करोड़ रुपये
  • दिन 13- 2.20 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 38.64 करोड़ रुपये

अदिति भाटिया ने फिल्म की टीम के लिए जताया आभार

द केरला स्टोरी 2’ फेम एक्ट्रेस अदिति भाटिया ने इंस्टाग्राम पर पर्दे के पीछे की कुछ फोटोज पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, एक फिल्म सिर्फ पर्दे पर दिखने वाले लोगों से नहीं बनती, बल्कि इसके पीछे बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो दिल से मेहनत करते हैं और जिनका काम अक्सर दिखाई नहीं देता. इस शानदार टीम के लिए मैं दिल से आभारी हूं, जिसने सेट पर हर दिन को खास बना दिया. मैंने इस सफर में बहुत कुछ सीखा है और यह अनुभव हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा. हर चीज के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.

यह भी पढ़ें12वें दिन भी ‘द केरला स्टोरी 2’ की कमाई का सिलसिला जारी, कलेक्शन देख हैरान हो जाएंगे आप

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola