12वें दिन भी ‘द केरला स्टोरी 2’ की कमाई का सिलसिला जारी, कलेक्शन देख हैरान हो जाएंगे आप

‘द केरला स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12
The kerala story 2 Box office Collection Day 12: फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ की कमाई का डे 12 का आंकड़ा सामने आ गया है. दूसरे हफ्ते में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रफ्तार बनाए हुए है.
The kerala story 2 Box office Collection Day 12: सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ चर्चा में बनी हुई है. रिलीज के बाद से ही यह फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती नजर आ रही है. अब इसका डे 12 का कलेक्शन भी सामने आ गया है. दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद फिल्म की कमाई में थोड़ा उतार-चढ़ाव जरूर दिख रहा है, लेकिन इसके बावजूद यह धीरे-धीरे अपने कलेक्शन बढ़ा रही है. पहले हफ्ते में फिल्म ने ठीक-ठाक शुरुआत की थी और उसके बाद वीकेंड पर कलेक्शन में उछाल भी देखने को मिला है. अब दूसरे हफ्ते के दिनों में कमाई थोड़ी कम जरूर हो गई है, लेकिन कुल कमाई का आंकड़ा लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.
डे 12 पर कितनी हुई कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को भारत बॉक्स ऑफिस पर 2.12 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने 12 दिनों में 36.97 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 43.22 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. फिल्म के शो भी अच्छी संख्या में चल रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार अब तक यह फिल्म 38 हजार से ज्यादा शोज में दिखाई जा चुकी है.

पहले हफ्ते में कैसी रही कमाई
अगर फिल्म के पहले हफ्ते की बात करें तो शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी, लेकिन वीकेंड आते-आते कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला है. फिल्म ने पहले हफ्ते में ही करीब 22.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. इसके बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म धीरे-धीरे कमाई करती रही. खासकर शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या बढ़ने से कलेक्शन में थोड़ा सुधार देखने को मिला था.
फिल्म के बारे में
‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के डायरेक्टर कामख्या नारायण सिंह हैं, जबकि इसे प्रोड्यूस विपुल अमृतलाल शाह ने किया है. इस फिल्म में तीन लड़कियों की कहानी है जो अलग-अलग जगहों से आती हैं. तीनों की जिंदगी, सोच और हालात अलग होते हैं. अपने सपनों को पूरा करने के रास्ते में उन्हें कई तरह की परेशानियां और चुनौतियां मिलती हैं. इन सब मुश्किलों के बीच वे हिम्मत से काम लेती हैं और आगे बढ़ने की कोशिश करती रहती हैं. कहानी में उनकी मेहनत, दोस्ती और जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें: अस्सी: 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर क्यों धीमी पड़ी ‘अस्सी’? जानिए कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










