द केरला स्टोरी 2 की कमाई जारी, अब तक कितना हुआ बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन?

द केरला स्टोरी 2, फोटो- इंस्टाग्राम
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 10: फिल्म द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 32.68 करोड़ रुपये हो गया है.
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 10: फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ रिलीज से पहले ही काफी विवादों में घिर गई थी. फिल्म को लेकर कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए और कुछ कानूनी चुनौतियां भी सामने आई. इन सबके बावजूद फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों तक पहुंची और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत करती दिख रही है. फिल्म में अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं.
10वें दिन भी जारी है कमाई का सिलसिला
sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन करीब 3.37 करोड़ रुपये की कमाई की है. पहले हफ्ते में फिल्म का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा और सात दिनों में इसने लगभग 22.9 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. इसके बाद दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में हल्की तेजी देखने को मिली. अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 32.68 करोड़ रुपये हो चुका है.
भारत में हर दिन का कलेक्शन डाटा
- द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 1- 0.75 करोड़ रुपये
- द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 2- 4.65 करोड़ रुपये
- द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 3- 4.75 करोड़ रुपये
- द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 4- 2.5 करोड़ रुपये
- द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 5- 4 करोड़ रुपये
- द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 6- 3.65 करोड़ रुपये
- द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 7- 2.19 करोड़ रुपये
- द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 8- 2.75 करोड़ रुपये
- द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 9- 3.75 करोड़ रुपये
- द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 10- 3.37 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 32.68 करोड़ रुपये
इस वजह से फिल्म को मिल रहा फायदा
फिल्म की कमाई में एक बड़ा कारण यह भी माना जा रहा है कि फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों की ज्यादा भीड़ नहीं है. इसी वजह से ‘द केरला स्टोरी 2’ को दर्शकों का ध्यान खींचने का मौका मिल रहा है.
यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ ने बनाया रिकॉर्ड, प्रीमियर कलेक्शन में ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड टूटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










