Dharmendra Vs Hema Malini Net Worth: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में कौन है ज्यादा अमीर? जानकर हैरान रह जाएंगे

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में कौन है ज्यादा अमीर, फोटो- इंस्टाग्राम
Dharmendra Vs Hema Malini Net Worth: भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में से कौन ज्यादा अमीर है, इसके बारे में आपको बताते हैं. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था.
Dharmendra Vs Hema Malini Net Worth: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया था. आज उनका निधन हो गया. एक्टर ने अपने दमदार एक्टिंग से लाखों फैंस का दिल जीता था. छह दशक तक उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया. वह भारतीय सिनेमा के दिग्दज एक्टर्स में से एक थे. अब उनका जाना भारतीय सिनेमा के लिए किसी शॉक से कम नहीं है. उन्होंने सीता और गीता, चुपके-चुपके, शराबी, शोले सहित शामिल हैं. चलिए आपको बताते हैं कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में से किसके पास ज्यादा नेट वर्थ हैं.
धर्मेंद्र की कुल संपत्ति कितनी?
धर्मेंद्र के पास 335 करोड़ रुपये की नेट वर्थ है. हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट् में उनकी नेट वर्थ 500 करोड़ रुपये बताई गई है. उनके पास लोनावाला स्थित 100 एकड़ का फार्महाउस है, जिसमें एक स्विमिंग पूल, एक्वा थेरेपी एरिया और हरे-भरे बगीचे हैं. उनके पास Range Rover Evoque और Mercedes-Benz SL500 जैसी महंगी कारें थी, जिनकी कीमत 85 लाख से ज्यादा है. इसके अलावा एक्टर के पास महाराष्ट्र में 17 करोड़ रुपये से प्रॉपर्टी है.
हेमा मालिनी की नेट वर्थ
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, हेमा मालिनी ने चुनाव के लिए दायर हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 122 करोड़ बताई है. अभिनेत्री के पास मुंबई, चेन्नई, वृंदावन और अन्य जगहों पर कई संपत्तियां हैं और इन संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 113.6 करोड़ रुपये है. इससे साफ जाहिर है कि धर्मेंद्र के पास ज्यादा संपत्ति थी. उनके पास ₹61,53,816 मूल्य के वाहन हैं जिनमें मर्सिडीज बेंज, अल्काजार, मारुति ईको शामिल हैं. एक्ट्रेस के पास मुंबई में एनएस रोड पर जमीन, अंधेरी पश्चिम में दो फ्लैट, मुंबई में गोरेगांव में फ्लैट, चेन्नई में कस्तूरी रंगा रोड पर फ्लैट और वृंदावन में एक घर है
धर्मेंद्र इस फिल्म में आएंगे नजर
89 की उम्र में भी धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे. इंस्टाग्राम पर उन्होंने अभी तक 756 पोस्ट किए थेऔर उनके 2.5 मिलियन फॉलोअर्स है. उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस है, जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










