Dharmendra Death: धर्मेंद्र नहीं रहे, 89 साल की उम्र में हुआ बॉलीवुड के ही-मैन का निधन, आखिरी बार इस फिल्म में आएंगे नजर

Dharmendra Death: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र अब नहीं रहे. एक्टर ने मुंबई में 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. धर्मेंद्र ने कर चले हम फिदा, जुगनू, शोले, फूल और पत्थर, सीता और गीता, इंसाफ कौन करेगा, चुपके-चुपके, मेरा गांव मेरा देश, हकीकत, राजा जानी जैसी कई फिल्मों में काम किया था.
Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनका निधन आज हो गया. पीएम मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया है. उनके निधन की खबर जानकर बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई. बॉलीवुड में ही-मैन के नाम से लोकप्रिय एक्टर ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. धर्मेंद्र ने कई फिल्मों में कई ऐसे किरदार निभाए हैं जिन्हें आज भी कल्ट क्लासिक्स माना जाता है. उन्होंने शोले, फूल और पत्थर, सीता और गीता, इंसाफ कौन करेगा, चुपके-चुपके, मेरा गांव मेरा देश, हकीकत, राजा जानी जैसी कई फिल्मों में काम किया था. आखिरी बार वह फिल्म इक्कीस में नजर आएंगे.
धर्मेंद्र ने इस फिल्म से बॉलीवुड में रखा था कदम
धर्मेंद्र ने साल 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन ये फिल्म सफल नहीं हो पाई. उनकी पहली कमर्शियल फिल्म शोला और शबनम थी. उसके बाद उन्होंने फिल्म अनपढ़ और बिमल रॉय की बंदिनी थी. उनके लाइफ का टर्निंग प्वाइंट साल 1964 में आया, जब उन्होंने फिल्म आई मिलन की बेला में काम किया था, जिसमें उनके साथ सायरा बानो और राजेंद्र कुमार थे. इस फिल्म के लिए उन्हें पहला फिल्मफेयर नामांकन मिला. उन्हें फिल्म हकीकत, सत्यकाम, काजल, कर चले हम फिदा, जुगनू जैसी मूवीज में काम किया और फिर पीछे मुड़ कर कभी नहीं देखा.
शोले में सबसे पहले धर्मेंद्र को मिला था ये किरदार
साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले आज भी क्लासिक फिल्म मानी जाती है. इस फिल्म ने ही उन्हें बॉलीवुड के ही-मैन का खिताब दिया. एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि शुरुआत में उन्हें गब्बर और ठाकुर की भूमिकाएं ऑफर की गई थीं, लेकिन वह वीरू का रोल निभाना चाहते थे. एक्टर ने इसपर कहा था, ” मैं स्पष्ट था कि मैं वीरू का किरदार निभाना चाहता हूं क्योंकि वह बिल्कुल मेरे जैसा है.” बाद में ठाकुर का रोल संजीव कुमार को मिला था और गब्बर का किरदार अमदत खान ने निभाया था.
यह भी पढ़ें– Dharmendra Vs Hema Malini Net Worth: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में किसके पास है ज्यादा दौलत? आंकड़े कर देंगे हैरान
यह भी पढ़ें– Dharmendra Vs Sunny Deol Net Worth: धर्मेंद्र या सनी देओल, जानें कौन है सबसे ज्यादा अमीर, करोड़ों में नेटवर्थ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










