शाहिद कपूर–तृप्ति डिमरी की जोड़ी का कमाल, ‘ओ’रोमियो’ ने पकड़ी रफ्तार
O Romeo Box Office Collection
O Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ’रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. छठे दिन भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है. पांच दिनों में 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 61.75 करोड़ तक पहुंच गया है.
O Romeo Box Office Collection: वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई रोमांटिक थ्रिलर ओ’रोमियो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है. शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नजर आ रही है. हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले, लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स लगातार बना हुआ है.
छठे दिन की कमाई का अनुमान
Sacnilk के मुताबिक फिल्म के छठे दिन के फाइनल आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन सुबह के शोज में करीब 5% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. वीकडे होने के कारण शुरुआत धीमी रही, लेकिन उम्मीद है कि शाम और नाइट शोज में दर्शकों की संख्या बढ़ेगी. शुरुआती ट्रेंड्स के अनुसार फिल्म छठे दिन लगभग 4 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है.
पहले पांच दिनों का बॉक्स ऑफिस हाल
फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए करीब 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे दिन उछाल देखने को मिला और कमाई 12.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. तीसरे दिन हल्की गिरावट के साथ 9 करोड़ रुपये की कमाई हुई. सोमवार को कलेक्शन घटकर करीब 4.75 करोड़ रहा, जबकि मंगलवार को इसमें हल्की रिकवरी हुई और फिल्म ने लगभग 5.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया. पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 40 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.
ओवरसीज में शानदार प्रदर्शन
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वर्ल्डवाइड स्तर पर ‘ओ’रोमियो’ अब तक करीब 61.75 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर दर्शकों के प्यार के लिए आभार जताते हुए फिल्म के रन को ‘स्ट्रॉन्ग’ बताया है.
फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आ रही हैं. फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं. रोमांस और सस्पेंस से भरी यह फिल्म दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल हो रही है.
यह भी पढ़ें: ससुर के निधन के बाद कियारा का इमोशनल ट्रिब्यूट, फैंस हुए भावुक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए