ससुर के निधन के बाद कियारा का इमोशनल ट्रिब्यूट, फैंस हुए भावुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी
Kiara Advani Emotional Post: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता के निधन के बाद कियारा आडवाणी का इमोशनल मैसेज सामने आया है. ससुर को याद करते हुए उन्होंने परिवार के साथ बिताए खास पलों का जिक्र किया, जिसे पढ़कर फैंस भी भावुक हो गए. जानिए कियारा ने क्या लिखा?
Kiara Advani Emotional Post: दुख भरे इस वक्त में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने पिता सुनील मल्होत्रा को खोने के गम से गुजर रहे हैं. इस खबर ने न सिर्फ उनके परिवार को बल्कि फैंस को भी भावुक कर दिया है. हर कोई इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़ा नजर आ रहा है. इसी बीच कियारा आडवाणी ने अपने ससुर को याद करते हुए एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया, जिसने लोगों का दिल छू लिया. उनके शब्दों से साफ झलकता है कि ससुर और बहू के बीच गहरा अपनापन और सम्मान का रिश्ता था.
कियारा का इमोशनल मैसेज
कियारा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा मैसेज शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब वह परिवार का हिस्सा बनीं, तभी से उन्हें ससुर से भरपूर प्यार और अपनापन मिला. उन्होंने हमेशा उन्हें समझा, सहारा दिया और परिवार को जोड़े रखा. कियारा ने अपने नोट में लिखा कि उनकी गर्मजोशी, सादगी और परिवार के लिए समर्पण हमेशा याद रहेगा. वह हर छोटे-बड़े मौके पर परिवार के साथ खड़े रहते थे, सबकी बातें ध्यान से सुनते थे और बिना किसी उम्मीद के सबको प्यार देते थे.
उन्होंने आगे कहा कि उनकी कहानियां, मुस्कान, सादगी और मजबूत व्यक्तित्व हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेंगे. उन्होंने उन्हें एक ऐसी विरासत दी है, जो ईमानदारी, प्यार और रिश्तों की अहमियत से भरी हुई है.
यादों में जिंदा रहेंगे सुनील मल्होत्रा
कियारा के शब्दों से यह साफ दिखा कि सुनील मल्होत्रा सिर्फ एक पिता ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की ताकत थे. उनका स्नेह और अपनापन हर किसी को अपने करीब महसूस कराता था. उनके जाने के बाद परिवार के साथ-साथ फैंस भी काफी भावुक हैं. कठिन समय में जब सब कुछ पीछे छूट जाता है, तब इंसान की असली पहचान उसके रिश्ते और प्यार से ही होती है.
यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस तरह दी पिता को अंतिम विदाई, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




