अस्पताल में सलीम खान… उनकी लिखी 5 सुपरहिट फिल्में जो आज भी दिलों पर करती हैं राज

Updated:
विज्ञापन
अस्पताल में सलीम खान… उनकी लिखी 5 सुपरहिट फिल्में जो आज भी दिलों पर करती हैं राज

Salim Khan Top 5 film: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनप्ले लेखक और सलमान खान के पापा सलीम खान की तबीयत अचानक खराब हो गई है. उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल, ICU में भर्ती कराया गया है. फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और इस बीच सलीम की हिट फिल्मों की भी बात चर्चे में हैं.

विज्ञापन

Salim Khan Top 5 Film: कुछ दिनों पहले बॉलीवुड लेखक सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में दिक्कत भी हुई. घरवालों ने तुरंत लीलावती हॉस्पिटल बुलाया और उन्हें ICU में एडमिट कराया. डॉक्टर्स उनकी हालत पर लगातार नजर रख रहे हैं, और उन्हें सावधानी के साथ इलाज दिया जा रहा है. सलमान, अरबाज, सोहेल और बहन अलविरा सभी हॉस्पिटल में मौजूद हैं और उनकी देखभाल कर रहे हैं. फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनकी जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और बॉलीवुड की इंडस्ट्री भी उनके स्वास्थ्य के लिए चिंतित है. सलीम खान बाॉलीवुड के जाने माने लेखक हैं, जिन्होंने कई सारे सुपरहिट फिल्मों को लिखा है. आइए बताते हैं आपको उन 5 हिट फिल्मों का नाम, जिसे सलिम खान ने लिखा है.

जंजीर (1973)

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने ‘जंजीर’ की कहानी लिखी, जिसमें अमिताभ बच्चन इंस्पेक्टर विजय के किरदार में नजर आए थे, जो अपराध और अपराधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ता है. उसकी हिम्मत और ईमानदारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्म की कहानी और अमिताभ का अंदाज इसे उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्म बना दिया.

शोले (1975)

सलीम खान ने जावेद अख्तर के साथ मिलकर ‘शोले’ लिखी, जिसे रमेश सिप्पी ने डायरेक्ट किया. जय (अमिताभ बच्चन) और वीरू (धर्मेंद्र) की दोस्ती हर मुश्किल को पार करती है. डरावने डाकू गब्बर सिंह (अमजद खान) के खिलाफ उन्होंने रामगढ़ गांव में न्याय और सही का रास्ता कायम किया. उनकी हिम्मत और अंदाज दर्शकों को हमेशा याद रहेगा.

दीवार (1975)

‘दीवार’ में सलीम खान और जावेद अख्तर ने दो भाइयों की कहानी लिखी, जिसमें एक भाई पुलिस अधिकारी और दूसरा अपराध की दुनिया में है. रिश्तों और परिवार की परेशानी को दिखाया गया है. फिल्म के डायलॉग्स और कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इसे भारतीय सिनेमा की क्लासिक फिल्म माना जाता है.

डॉन (1978)

‘डॉन’ में सलीम‑जावेद ने कहानी लिखी, जिसमें अमिताभ बच्चन ने डॉन और उसके डबल दोनों किरदार निभाए. सस्पेंस और रोमांच से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को बांधे रखती है. डॉन का किरदार और उसके फेमस डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर हैं. फिल्म का ट्विस्ट और थ्रिल इसे सुपरहिट बनाता है.

मिस्टर इंडिया (1987)

सलिम‑जावेद की लिखी ‘मिस्टर इंडिया’ में एक अदृश्य सुपरहीरो बच्चों और आम लोगों को बचाता है. इस फिल्म के मुख्य किरदार में अनिल कपूर और श्रीदेवी नजर आती हैं. फिल्म का कॉमिक और रोमांचक अंदाज दर्शकों को खूब भाया. यह फिल्म फैमिली एंटरटेनमेंट की क्लासिक फिल्म बन गई.

यह भी पढ़ें: सलीम खान की सेहत पर अपडेट, डॉक्टरों ने कहा- फिलहाल खतरे से बाहर

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola