सलीम खान ने कभी बेटे सलमान के लिए स्क्रिप्ट क्यों नहीं लिखी? जानें वजह

Salim Khan: बॉलीवुड के दिग्गज राइटर और एक्टर सलमान खान के पापा सलीम खान का तबीयत खराब चल रहा है. इस बीच राइटर का एक पुराना बयान सामने आ रहा है. उन्होंने एक बार साफ-साफ कहा था कि उन्होंने अपने बेटे सलमान खान के लिए कभी स्क्रिप्ट नहीं लिखी. उनका जवाब सुनकर लोग चौंक गए थे.
Salim Khan: बाॉलीवुड के जानें माने राइटर सलीम खान अभी अस्पताल में भर्ती है. सलीम खान अपने समय के एक बेहतरीन राइटर हैं. उन्होंने ऐसी कई सारी फिल्में की, जो सुपरहिट रही है. लेकिन राइटर ने कभी अपने बेटे सलमान के लिए कोई भी फिल्म की स्कि्प्ट नहीं लिखी है.अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर घर में सुपरस्टार बेटा हो तो पिता उसके लिए बढ़िया कहानी लिखकर फिल्म बना दे. लेकिन सलीम खान ने ऐसा कभी नहीं किया. उन्होंने खुद बताया था कि बेटे के लिए लिखना आसान नहीं, बल्कि बहुत बड़ी टेंशन वाली बात है. उनके हिसाब से ये सीधा-सीधा रिस्क था.
सलीम खान ने सलमान के लिए स्क्रिप्ट क्यों नहीं लिखी ?
सलीम खान ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा कि “जब कोई भी शख्स किसी के पास जाता है तो वो यही कहता है, साहब मेरे पास बहुत कमाल की स्क्रिप्ट है,आप सुन लीजिए.’ फिर सामने वाले के दिमाग में सबसे पहले यही ख्याल आता है कि अगर इनके पास इतनी कमाल की स्क्रिप्ट थी, तो इन्होंने अपने बेटे के साथ क्यों नहीं बना ली?” “और अगर मैं सलमान खान के साथ ही फिल्में बनाता रहूं तो ये एक बहुत बड़ी रिस्क है. फिल्म हिट हो गई तो वो उनकी मानी जाएगी, और अगर फ्लॉप हो गई तो कहा जाएगा कि ये डैडी की फिल्म थी.
कैसी है सलीम खान की तबीयत?
दिग्गज लेखक सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक उन्हें हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर अपने निगरानी में रखा है. उनके डॉक्टर ने बताया की अगर सबकुछ ठीक रहा तो उन्हें जल्द ICU में शिफ्ट कर दिया जाएगा.फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं. परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं और फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: वेंटिलेटर पर पहुंचे सलीम खान, बॉलीवुड इंडस्ट्री में बढ़ी टेंशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










