ePaper

बिग बी ने रणबीर कपूर को बताया आज की पीढ़ी का ''सुपरस्टार'', शेयर की ब्‍लैक एंड व्‍हाइट तस्‍वीर...

Updated at : 13 Apr 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
बिग बी ने रणबीर कपूर को बताया आज की पीढ़ी का ''सुपरस्टार'', शेयर की ब्‍लैक एंड व्‍हाइट तस्‍वीर...

मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर इनदिनों संजय दत्‍त की बायोपिक फिल्‍म को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म वे संजय दत्‍त का किरदार निभा रहे हैं. वहीं मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर को इस पीढी का ‘सुपरस्टार’ बताया है. 74 वर्षीय अभिनेता ने ट्वीटर पर अभिनेता रणबीर की एक तस्वीर पोस्ट की है और उनकी तारीफ […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर इनदिनों संजय दत्‍त की बायोपिक फिल्‍म को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म वे संजय दत्‍त का किरदार निभा रहे हैं. वहीं मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर को इस पीढी का ‘सुपरस्टार’ बताया है. 74 वर्षीय अभिनेता ने ट्वीटर पर अभिनेता रणबीर की एक तस्वीर पोस्ट की है और उनकी तारीफ की है.

बच्चन ने फोटो के साथ लिखा है, ‘और वह बडी आखों वाला छोटा सा साथी आज का सुपरस्टार है. रणबीर कपूर… क्या अभिनेता हैं.’ इस तस्वीर में रणबीर के साथ उनकी बहन रिद्धिमा, मां नीतू और जाने माने अभिनेता शशि कपूर भी नजर आ रहे हैं. रणबीर इस समय राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म में काम कर रहे हैं.

अभिनेता की ‘जग्गा जासूस’ फिल्म भी प्रदर्शित होने वाली है जिसमें वह अपनी एक्‍स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ संग नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म के ट्रेलर और कई गाने रिलीज हो चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola