अभिषेक बच्चन थ्रिलर फिल्म में करेंगे काम, जल्द शुरू होगी शूटिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2017 3:49 PM
विज्ञापन
मुंबई : अभिनेता अभिषेक बच्चन निर्देशक निशिकांत कामत के साथ एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म में काम कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्माण क्रिअर्ज इंटरटेनमेंट कंपनी और कैता प्रोडक्शंस संयुक्त रुप से करेंगी. फिल्म से जुडे सूत्रों ने बताया, अभिषेक को इस फिल्म की कहानी पसंद आयी और उन्होंने इस फिल्म के लिये स्वीकृति दे […]
विज्ञापन
मुंबई : अभिनेता अभिषेक बच्चन निर्देशक निशिकांत कामत के साथ एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म में काम कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्माण क्रिअर्ज इंटरटेनमेंट कंपनी और कैता प्रोडक्शंस संयुक्त रुप से करेंगी.
फिल्म से जुडे सूत्रों ने बताया, अभिषेक को इस फिल्म की कहानी पसंद आयी और उन्होंने इस फिल्म के लिये स्वीकृति दे दी है. उन्होंने इससे पहले कभी थ्रिलर फिल्म में काम नहीं किया है. इस फिल्म के लिये किसी खास तैयारी की जरुरत नहीं है.
उसने बताया, इस फिल्म की शूटिंग इस साल के मई से शुरु हो जाएगी और उम्मीद है कि सर्दियों तक इसे प्रदर्शित कर दिया जाएग.। ज्यादातर फिल्म दो शूटिंग शेड्यूल में पूरी कर ली जाएगी. उल्लेखनीय है कि क्रिअर्ज इंटर3टेनमेंट ने इस फिल्म के अलावा जॉन अब्राहम के प्रोडक्शन हाउस जेए इंटरटेनमेंट के साथ छह फिल्में और अनुष्का शर्मा की क्लीन स्लेट के साथ फिल्म बनाने का समझौता भी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










