ePaper

भारतीय फिल्में करों के बोझ से कराह रही हैं : जोया अख्तर

Updated at : 24 Aug 2016 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
भारतीय फिल्में करों के बोझ से कराह रही हैं : जोया अख्तर

मुंबई: फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने भारतीय फिल्मों पर भारी कराधान पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि यह फिल्म निर्माताओं के लिए ‘कमर तोडने वाला’ है. ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म की निर्माता ने सरकार से इस उद्योग को सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारे ऊपर उतना अधिक […]

विज्ञापन

मुंबई: फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने भारतीय फिल्मों पर भारी कराधान पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि यह फिल्म निर्माताओं के लिए ‘कमर तोडने वाला’ है. ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म की निर्माता ने सरकार से इस उद्योग को सहयोग करने की अपील की.

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारे ऊपर उतना अधिक कर लगाए जाने की जरुरत नहीं है जितना कि लगाया जाता है क्योंकि हॉलीवुड की फिल्मों पर उतना कर नहीं लगाया जाता जितना कि भारतीय फिल्मों पर लगाया जाता है. भारतीय फिल्में कराधान के चलते खून के आंसू रो रही हैं.’

जोया ने बताया, ‘हम मनोरंजन के लिए कर अदा कर रहे हैं जोकि एक तार्किक कर है और हम सेवा के लिए कर दे रहे हैं. इसलिए क्या हम लग्जरी हैं या एक सेवा हैं? हम बस कर देते रहते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola